
Afghanistan Squad For T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान... राशिद खान बने कप्तान, देखें पूरा स्क्वॉड
AajTak
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी राशिद खान करेंगे. राशिद आईपीएल में गुजरात टाइटन्स का पार्ट हैं.
भारत के बाद अब अफगानिस्तान ने भी आईसीसी मेन्स टी20 विश्व कप 2024 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से 30 अप्रैल (मंगलवार) को टीम की घोषणा की गई. 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी स्टार खिलाड़ी राशिद खान करेंगे. राशिद आईपीएल में गुजरात टाइटन्स (GT) का पार्ट हैं. टीम में करीम जनत और नूर अहमद को भी शामिल किया गया है. ये दोनों खिलाड़ी पिछले टी20 विश्व कप में टीम का हिस्सा नहीं थे.
टीम में स्टार क्रिकेटर हशमतुल्लाह शाहिदी को जगह नहीं मिली है, जिन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप में अफगानिस्तान का नेतृत्व किया था. हालांकि इस साल मार्च में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले नांग्याल खरोती को टीम में जगह मिली है. 20 साल के खरोती ने आयरलैंड के खिलाफ डेब्यू सीरीज में 5.90 की इकोनॉमी रेट से पांच विकेट लिए थे.
🚨 SQUAD ANNOUNCEMENT!🚨 Here’s AfghanAtalan’s Squad for the ICC Men's T20I World Cup 2024. 🤩#AfghanAtalan | #T20WorldCup pic.twitter.com/M7oTF8ZPaa
स्क्वॉड में रहमानुल्लाह गुरबाज के अलावा विकेटकीपर के तौर पर मोहम्मद इशाक भी शामिल हैं, जो 2020 और 2022 के अंडर-19 विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम का हिस्सा थे. देखा जाए तो राशिद खान के अलावा स्पिन डिपार्टमेंट में मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नांग्याल खरोती और अनुभवी मोहम्मद नबी भी हैं. जबकि नवीन उल हक, फरीद अहमद और फजलहक फारूकी फास्ट बॉलिंग यूनिट का पार्ट होंगे.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी, फरीद अहमद मलिक.
रिजर्व: सेदिक अटल, हजरतुल्लाह जजई, सलीम सफी

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









