
AFG vs NED, Ball Tampering: मैच में प्लेयर ने की 'बॉल टेंपरिंग', विरोधी टीम को पेनल्टी में मिले 5 रन
AajTak
AFG vs NED, Ball Tampering: क्रिकेट में बॉल टेंपरिंग का जिन्न एक बार फिर सामने आया है. मंगलवार को अफगानिस्तान और नीदरलैंड्स के बीच दोहा में जारी तीसरा ODI मुकाबला इसकी चपेट में आया है. अफगानिस्तान की पारी के दौरान नीदरलैंड का प्लेयर बॉल से छेड़छाड़ करते हुए पाया गया, जिसके बाद अंपायर ने नीदरलैंड्स को सजा सुनाते हुए अफगानिस्तान को पांच पेनल्टी रन दे दिए. #Balltempering #AFGvsNED Ball Tempering @KNCBcricket penalised for 5 runs @ICC @ACBofficials pic.twitter.com/n3V5xm42sG

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












