
Acer Smart TV भारत में हुए लॉन्च, 14,999 रुपये से शुरू है कीमत, मिलता है Android 14
AajTak
Acer Smart TV Price in India: भारतीय बाजार में Indkal ने Acer की ब्रांडिंग वाले नए स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने तीन सीरीज के तहत अलग-अलग कंज्यूमर्स को टार्गेट करने वाले Smart TV को लॉन्च किया है. कंपनी ने भारत में Android 14 पर बेस्ड Google TV OS वाले पहले स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
भारतीय स्टार्टअप Indkal ने Acer ब्रांडिंग वाली नई टीवी सीरीज को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने अलग-अलग सीरीज वाले स्मार्ट टीवी को लॉन्च किया है. कंपनी भारतीय बाजार में Acer के नाम से कई प्रोडक्ट्स को बेचती है और जल्द ही अपना स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है.
कंपनी के लेटेस्ट स्मार्ट टीवी Android 14 पर बेस्ड हैं. ब्रांड ने Super सीरीज के साथ M-सीरीज और L-सीरीज को लॉन्च किया है, जो अलग-अलग बजट वाले कंज्यूमर्स को टार्गेट करते हैं. आइए जानते हैं इन टीवी सीरीज की कीमत और दूसरी डिटेल्स.
सुपर सीरीज के Smart TV की कीमत 32,999 रुपये से शुरू होती है. वहीं M-सीरीज के स्मार्ट टीवी की कीमत 89,999 रुपये से शुरू होती है, जबकि L-सीरीज की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है. कंपनी ने सेल की तारीखों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
यह भी पढ़ें: Haier ने लॉन्च किए नए Smart TV, मिलेगी 4K रेज्योलूशन वाली स्क्रीन, इतने रुपये है कीमत
Acer के लेटेस्ट मॉडल्स भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाले पहले स्मार्ट टीवी हैं, जो Android 14 पर बेस्ड Google TV OS के साथ आते हैं. सुपर सीरीज में Ultra-QLED डिस्प्ले मिलता है, जो Dolby Vision, MEMC, सुपर ब्राइटनेस, HDR10+ और दूसरे फीचर्स के साथ आता है.
बता दें कि इस टीवी में ALLM और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है. अगर आप गेमिंग करते हैं तो सुपर सीरीज के टीवी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं. साथ ही सुपर सीरीज स्मार्ट टीवी में 80W का Pro ट्यून्ड स्पीकर मिलता है, जिससे बेहतरीन ऑडियो आउटपुट यूजर्स को मिलेगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










