
Acer ने पेश किया TV, वाटर प्यूरीफायर और कई दूसरे प्रोडक्ट्स, लॉन्च किया Acerpure ब्रांड
AajTak
Acerpure India के तहत कंपनी ने कई नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. ये Acer का नया ब्रांड है, जिसके तहत कंपनी TV, वाटर प्यूरीफायर, वैक्यूम क्लीन, पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च करेगी. कंपनी ने कुछ प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर दिया है, जबकि दूसरे प्रोडक्ट्स धीरे-धीरे भारत में लॉन्च करेगी. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Acer ने भारतीय बाजार में एक नया इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड Acerpure लॉन्च किया है. इस ब्रांड के तहत कंपनी ने नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है. इसमें टीवी, वाटर प्यूरीफायर, वैक्यूम क्लीनर, पर्नसल केयर प्रोडक्ट्स और कई दूसरी चीजें शामिल होंगी. कंपनी का कहना है कि नया ब्रांड होम अप्लायंस और कंज्यूमर्स इलेक्ट्रॉनिक्स पर फोकस करेगा.
इस ब्रांड के तहत कंपनी भारतीय कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी. Acer ने भारत में कुछ नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च भी किया है. आइए जानते हैं Acerpure के तहत कंपनी ने क्या-क्या पेश किया है.
ब्रांड ने सभी प्रोडक्ट्स की कीमतों का ऐलान नहीं किया है. हालांकि, कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतों की जानकारी ब्रांड ने दी है. Acerpure Air Purifiers को कंपनी ने 9,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. वहीं Acerpure Cozy Air Circulator Fan की कीमत 7,490 रुपये से शुरू होती है.
यह भी पढ़ें: इस कंपनी ने लॉन्च की दो नई Smart TV, कम कीमत में मिलेगा बड़ी स्क्रीन का मजा
दोनों ही प्रोडक्ट्स को Acer के ऑनलाइन स्टोर, एक्सक्लूसिव स्टोर और प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं. Acer ने ये भी साफ किया है कि Acerpure ब्रांड के तहत TV, वाटर प्यूरीफायर, वैक्यूम क्लीनर और पर्सनल केयर वाले प्रोडक्ट्स अगले कुछ महीनों में भारत में उपलब्ध होंगे.
Acerpure TV को चार अलग-अलग स्क्रीन साइज में कंपनी ने लॉन्च किया है. इसमें 32-inch, 43-inch, 55-inch और 65-inch स्क्रीन साइज का ऑप्शन मिलेगा. ब्रांड की मानें तो इनमें एन्हांस्ड कॉन्ट्रास्ट, ज्यादा ब्लैक और इमर्सिव व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा. ये टीवी थिन बेजल, Dolby Atmos सपोर्ट और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










