
AAP ने गोवा प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर को हटाया, स्थानीय चुनाव में खराब प्रदर्शन का दिया हवाला
AajTak
गोवा में हुए स्थानीय चुनावों में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. परिणाम आने के बाद अब पार्टी ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है. प्रदेश अध्यक्ष अमित पालेकर को पद से हटा दिया गया है. श्रीकृष्ण परब को अंतरिम चार्ज दिया गया है.
आम आदमी पार्टी (AAP) ने गोवा में अपने निराशाजनक प्रदर्शन के बाद राज्य अध्यक्ष अमित पालेकर को पद से हटा दिया है. यह कदम पार्टी के प्रबंधन समिति (PAC) द्वारा तत्काल प्रभाव से लिया गया है, जो गोवा में स्थानीय चुनावों में AAP की कमजोर पकड़ के बाद आया है.
गोवा के जिला पंचायत चुनावों में AAP प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. कुल 40 सीटों में से पार्टी ने केवल एक सीट जीती, जो कि उसके लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ. यह हार पार्टी के लिए एक चेतावनी थी, खासकर तब जब अरविंद केजरीवाल और अतीशी ने चुनाव प्रचार के दौरान गोवा में कड़ी मेहनत की थी. इसके बावजूद पार्टी स्थानीय चुनावों में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही. स्थानीय चुनावों को आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा था, लेकिन नतीजे पार्टी की उम्मीदों के विपरीत रहे.
इस स्थिति को देखते हुए पार्टी की प्रबंधन समिति ने अमित पालेकर को राज्य अध्यक्ष के पद से हटाने का फैसला किया और उनका कार्यभार तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया. अमित पालेकर के स्थान पर अब श्रीयकृष्ण परब, जो कि AAP गोवा के संगठन सचिव हैं, को अतिरिक्त रूप से राज्य अध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया है.
यह भी पढ़ें: गोवा दुनिया में सबसे खूबसूरत, बीजेपी ने 13 साल में भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया: अरविंद केजरीवाल
यह बदलाव पार्टी की रणनीति में नया मोड़ लेकर आ सकता है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे पार्टी को गोवा में मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.








