
बदसलूकी फिर हमला और हत्या, महिलाओं संग 2 वारदात से दहला बेंगलुरु
AajTak
बेंगलुरु में दो गंभीर घटनाएं हुईं जहां पहली में एक लड़की को प्यार का प्रस्ताव अस्वीकार करने पर खुले में हमला किया गया. यह वारदात 22 दिसंबर को ज्ञानभारती पुलिस स्टेशन क्षेत्र में हुई जब आरोपी कार से नीचे उतरकर पीड़िता पर हमला कर गया, उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश की. पीड़िता की शिकायत पर आरोपित की खोज जारी है. दूसरी घटना में, एक बैंकर की पत्नी को आरोपी बालमुरुगन ने मगाडी रोड के पास सरेआम गोली मारी. घटना के बाद आरोपी ने थाने में आत्मसमर्पण कर दिया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










