
दिल्ली-NCR में प्रदूषण के स्तर में सुधार... GRAP-4 हटा, इन पाबंदियों से मिलेगी राहत
AajTak
हवा की गुणवत्ता में सुधार आने और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के ‘सीवियर प्लस’ से घटकर ‘Poor’ श्रेणी में पहुंचने के बाद ग्रैप (GRAP) के स्टेज-IV को हटा लिया गया है. हालांकि CAQM ने यह भी साफ किया है कि GRAP के स्टेज-I, स्टेज-II और स्टेज-III के तहत लागू पाबंदियां दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेंगी
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को वायु प्रदूषण से बड़ी राहत मिली है. हवा की गुणवत्ता में सुधार आने और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) के ‘सीवियर प्लस’ से घटकर ‘Poor’ श्रेणी में पहुंचने के बाद ग्रैप (GRAP) के स्टेज-IV को हटा लिया गया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने तत्काल प्रभाव से 13 दिसंबर 2025 को जारी उस आदेश को वापस ले लिया है, जिसके तहत दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 की सख्त पाबंदियां लागू की गई थीं.
आयोग ने स्पष्ट किया है कि दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित आसपास के इलाकों में प्रदूषण स्तर में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम की अनुकूल परिस्थितियों, हवा की रफ्तार बढ़ने और प्रदूषण फैलाने वाले कारकों में कमी के चलते यह सुधार संभव हो पाया है. इसी आधार पर GRAP-4 को हटाने का फैसला लिया गया.
हालांकि CAQM ने यह भी साफ किया है कि GRAP के स्टेज-I, स्टेज-II और स्टेज-III के तहत लागू पाबंदियां दिल्ली-एनसीआर में जारी रहेंगी और इन्हें 21 नवंबर 2025 को जारी संशोधित GRAP के अनुसार सख्ती से लागू किया जाएगा.
GRAP-4 में क्या थी पाबंदियां
गौरतलब है कि GRAP-4 के दौरान दिल्ली-एनसीआर में निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों पर पूरी तरह रोक, खुले में कचरा और बायोमास जलाने पर प्रतिबंध, दूसरे राज्यों में पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों की एंट्री पर रोक और सरकारी व निजी दफ्तरों में 50 प्रतिशत कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम अनिवार्य किया गया था. इसके अलावा निर्माण सामग्री ले जाने वाले वाहनों को भी क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति नहीं थी.
हालांकि इस चरण में CNG और इलेक्ट्रिक वाहन, सार्वजनिक परिवहन, आवश्यक सेवाओं और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को छूट दी गई थी. अब GRAP-4 हटने से इन कड़े प्रतिबंधों में ढील मिली है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में यातायात और आर्थिक गतिविधियों में कुछ हद तक सामान्य स्थिति लौटने की उम्मीद है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








