
IGI एयरपोर्ट पर यात्री को पीटने वाले पायलट पर FIR दर्ज, अंकित दीवान की टूटी नाक की हड्डी
AajTak
दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर एक यात्री से कथित मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोप एक ऑफ ड्यूटी एयर इंडिया एक्सप्रेस पायलट पर है. पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पायलट को ड्यूटी से हटा दिया गया है.
दिल्ली पुलिस ने बुधवार को बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री से कथित मारपीट के मामले में जांच शुरू कर दी गई है. यह मामला एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक ऑफ ड्यूटी पायलट से जुड़ा हुआ है. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज करना शुरू कर दिया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं.
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता अंकित दीवान को मंगलवार को बयान दर्ज कराने, सबूत सौंपने और मेडिकल जांच के लिए बुलाया गया था. वहीं आरोपी पायलट की ओर से भी एक काउंटर शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसकी जांच की जा रही है.
दिल्ली पुलिस ने बताया कि टर्मिनल 1 के सुरक्षा क्षेत्र में और उसके आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र की जा रही है. इन फुटेज के जरिए पूरे घटनाक्रम को क्रमवार तरीके से समझने की कोशिश की जा रही है.
पुलिस ने दर्ज किया प्रत्यक्षदर्शियों के बयान
इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 115 स्वेच्छा से चोट पहुंचाना, धारा 126 गलत तरीके से रोकना और धारा 351 आपराधिक धमकी के तहत एफआईआर दर्ज की है. यह एफआईआर पीड़ित अंकित दीवान की ओर से सोमवार को ईमेल के जरिए दी गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई.
शिकायत के अनुसार, 19 दिसंबर को टर्मिनल 1 के सुरक्षा चेकपॉइंट के पास दीवान ने कुछ एयरलाइन कर्मचारियों द्वारा कतार तोड़े जाने पर आपत्ति जताई थी. इसी बात को लेकर एयर इंडिया एक्सप्रेस के कप्तान वीरेंद्र सेजवाल ने कथित रूप से सार्वजनिक स्थान पर उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








