
'ऐसा माहौल बना दिया, जैसे रूस-यूक्रेन एक हो गए हों...', देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव-राज ठाकरे पर कसा तंज
AajTak
महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स 20 साल बाद एक साथ आए हैं. दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति भी बन चुकी है. शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत शिवतीर्थ पहुंचकर राज ठाकरे से मिले थे. इसके बाद राज ठाकरे की पार्टी के नेताओं ने भी देर शाम मातोश्री पहुंच उद्धव से मुलाकात की थी.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को आगामी मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के फिर से साथ आने पर तंज कसा.
उन्होंने कहा कि शिवसेना और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना दोनों दल अपनी पहचान खो चुके हैं और उनके इस रियूनियन को ऐसे पेश किया जा रहा है जैसे रूस और यूक्रेन एक साथ आ गए हों.
शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने बुधवार को मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले अपने गठबंधन की घोषणा की. मुंबई में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ कहा कि वे साथ आए हैं और साथ ही बने रहेंगे.
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जैसे रूस और यूक्रेन एक हो गए हों… जैसे जेलेंस्की और पुतिन बातचीत कर रहे हों. यह गठबंधन उन दो दलों के बीच हुआ है जिन्होंने अपनी पहचान खो दी है. लोगों को उन पर भरोसा नहीं है. तुष्टिकरण की राजनीति के चलते उन्होंने अपना वोट बैंक भी गंवा दिया है.
फडणवीस ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस ने सिर्फ अपनी राजनीतिक पहचान बचाने के लिए हाथ मिलाया है और महायुति मुंबई नगर निगम चुनाव जीतेगी. उन्होंने कहा कि इन दोनों दलों का साथ आना किसी तरह का असर नहीं डालेगा. दोनों पार्टियां अपनी पहचान बचाने के लिए साथ आई हैं. मुंबई के लोगों ने हमारे द्वारा किए गए विकास कार्य देखे हैं, इसलिए मुंबई हमारे साथ है और आगे भी रहेगी. महायुति ही मुंबई जीतेगी.
उधर, ठाकरे बंधुओं के इस पुनर्मिलन पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि नगर निगम चुनाव में हार के डर से दोनों दलों ने गठबंधन किया है. भंडारी ने कहा कि दो वंशवादी नेता साथ आए हैं. उन्होंने हार के डर से अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन किया है. मुंबई की जनता एनडीए-बीजेपी के नेतृत्व में विकास को चुनना चाहती है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










