
गुजरात: ट्रक बैक करते समय पिता से हुई चूक, 19 साल के बेटे की कुचलने से हुई मौत
AajTak
मेहसाणा के कडी में ग्रीनफील्ड कंपनी के पास ट्रक रिवर्स करते समय पिता से हुई चूक में 19 वर्षीय बेटे की मौत हो गई. बेटा ट्रक को गाइड कर रहा था. हादसा CCTV में कैद हुआ. पिता ने खुद अपने खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई.
गुजरात के मेहसाणा जिले के कडी तहसील से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है. यहां इंद्राड गांव स्थित ग्रीनफील्ड डेरिवेटिव्स कंपनी में ट्रक रिवर्स करते समय एक पिता से ऐसी चूक हो गई, जिसकी कीमत उसके बेटे को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. यह कोई अपराध नहीं था, बल्कि बदकिस्मती और एक पल की असावधानी ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं.
जानकारी के अनुसार राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला देवाराम चौधरी अपने ट्रक से कंपनी में माल खाली करने आया था. उसके साथ उसका 19 साल का बेटा मुकनाराम भी था, जो खलासी के तौर पर काम कर रहा था. सुबह करीब सात बजे देवाराम ट्रक को रिवर्स कर रहा था और उसका बेटा पीछे खड़े होकर उसे गाइड कर रहा था.
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
इसी दौरान ट्रक और दीवार के बीच एक लोहे का स्टैंड आ गया. मुकनाराम उसे हटाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन पिता का ध्यान इस पर नहीं जा सका और ट्रक पीछे बढ़ गया. कुछ ही सेकंड में मुकनाराम ट्रक और दीवार के बीच बुरी तरह फंस गया. जब तक पिता को हादसे का एहसास हुआ, तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना के बाद घायल बेटे को तुरंत कडी के कुंडाल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस पूरी घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई सन्न रह गया. बेटे को खोने के बाद पिता देवाराम का रो रोकर बुरा हाल है. इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पिता ने खुद नंदासण पुलिस स्टेशन में अपने ही खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और बेटे की मौत की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








