
नए साल में करनी है धार्मिक यात्रा? IRCTC ने लॉन्च किए खास टूर पैकेज, बजट में होगी ट्रिप
AajTak
अगर आप नए साल पर धार्मिक यात्रा करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के टूर पैकेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं. इन पैकेजों की मदद से आप अपने बजट के अनुसार यात्रा चुन सकते हैं और नए साल की शुरुआत को खास बना सकते हैं.
साल 2026 का स्वागत आप देश की कई खूबसूरत जगहों और पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन से कर सकते हैं. साल की शुरुआत धार्मिक यात्रा से करना आपके लिए शानदार साबित हो सकता है. यह यात्रा आपको सकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ बेस्ट यादें भी दे सकती है. नए साल के अवसर पर आईआरसीटीसी ने विशेष धार्मिक टूर पैकेज पेश किए हैं, जिन्हें आप अपने बजट और सुविधा के अनुसार चुनकर नए साल की शुरुआत कर सकते हैं.
माता वैष्णो देवी अगर आप साल की शुरुआत धार्मिक यात्रा से करना चाहते हैं, तो माता वैष्णो देवी की यात्रा आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. आईआरसीटीसी के अनुसार, Mata Vaishnodevi Tour Package के लिए आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 8:40 पर प्रस्थान करेंगे. यह टूर रविवार से गुरुवार तक उपलब्ध है. इसकी ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है. पैकेज की शुरुआती कीमत ₹6990 बताई गई है. इस टूर पैकेज की मदद से आप 3 रात और 4 दिन की यात्रा करेंगे.
महाकालेश्वर–ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन इस यात्रा में आपको भगवान शिव के 2 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का अवसर मिलेगा. इस यात्रा की शुरुआत हर बुधवार को की जाएगी. इस टूर पैकेज की शुरुआती कीमत ₹15,805 है. इस यात्रा के लिए आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से रात 9:45 पर प्रस्थान कर सकते हैं. इस पैकेज का नाम Mahakaleshwar – Omkareshwar Jyotirlinga Darshan है.
रामलला दर्शन अयोध्या यात्रा इस विशेष टूर पैकेज में आपको सरयू घाट, रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी और कनक भवन के दर्शन कराए जायेंगे. यह यात्रा आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 06:10 बजे शुरू होगी. यह ट्रिप हर शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध है. इसमें 1 रात और 2 दिन की यात्रा शामिल है. इस पैकेज की शुरुआती कीमत ₹9700 बताई गई है.
रामेश्वरम वन डे ट्रिप रामेश्वरम वन डे ट्रिप पैकेज की मदद से आप एक ही दिन में रामेश्वरम के पावन धाम का दर्शन कर सकेंगे. इस पैकेज की शुरुआती कीमत ₹2300 है. यात्रा मदुरै से सुबह 6:00 बजे शुरू होगी. यह यात्रा प्रतिदिन उपलब्ध है. आप इन सभी टूर पैकेज की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं.
अधिक जानकारी या ऑनलाइन बुकिंग के लिए यहां क्लिक करें.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








