
सगाई, 'अफेयर' और हत्या... प्रेमिका संग मंगेतर को मारा, सबूत मिटाने के लिए जलाया शव
AajTak
बलरामपुर में एक 18 साल की युवती की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स ने अफेयर का विरोध करने पर अपनी मंगेतर की गला घोंटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद शव जलाकर इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने साजिश बेनकाब कर दिया.
उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स, उसकी प्रेमिका और प्रेमिका की मां ने मिलकर एक 18 साल की युवती की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोप है कि पहले गला घोंटकर जान ली गई और फिर सबूत मिटाने के लिए शव को आग के हवाले कर दिया गया.
पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान शालिमुनिश के रूप में हुई है. वो बलरामपुर के लालडीह हुसैनाबाद ग्रांट इलाके की रहने वाली थी. कुछ महीने पहले उसकी सगाई पड़ोसी जिले गोंडा के छपिया निवासी इमरान से हुई थी. लेकिन इससे पहले की दोनों की शादी होती, यह रिश्ता एक खौफनाक अंजाम तक पहुंच गया.
बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि सगाई के बाद इमरान का सोशल मीडिया के जरिए एक अन्य महिला सकीना से संपर्क हो गया. इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. जब शालिमुनिश को इस रिश्ते की जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध किया, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए.
पुलिस का कहना है कि इसी विरोध के बाद शालिमुनिश को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई. मंगलवार को सकीना ने शालिमुनिश को अपने घर बुलाया. वहां इमरान पहले से मौजूद था. आरोप है कि दोनों ने मिलकर शालिमुनिश का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद वारदात को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई.
पुलिस के अनुसार, इमरान, सकीना और उसकी मां ज़ैनब ने शव पर केरोसिन डालकर आग लगा दी, ताकि सच्चाई सामने न आ सके. लेकिन जांच में जल्द ही पूरा मामला उजागर हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर इमरान, सकीना और ज़ैनब को गिरफ्तार कर लिया है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







