
सरकार ने तीन नई एयरलाइंस को दी हरी झंडी... शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को मिला NOC
AajTak
भारत की घरेलू एविएशन सेक्टर में यात्रियों के विकल्प बढ़ने वाले हैं. सिविल एविएशन मंत्रालय ने तीन नई एयरलाइनों - शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को उड़ान शुरू करने के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट जारी किया है. यह पहल इंडिगो जैसी बड़ी एयरलाइनों पर निर्भरता कम करने और कंपटीशन बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है.
हाल में ही इंडिगो विमानन कंपनी की वजह से भारत के एविएशन सेक्टर में भूचाल आ गया था. अब सेक्टर में यात्रियों को और ज्यादा विकल्प देने और इंडिगो पर निर्भरता कम करने की कोशिश में केंद्र सरकार ने तीन नए एयरलाइंस को उड़ान शुरू करने की तैयारी के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी कर दिया है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय से शंख एयर, अल हिंद एयर और फ्लाईएक्सप्रेस को NOC मिल गया है.
भारत का एविएशन सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. इन तीन कंपनियों को यह मंजूरी ऐसे समय दी गई है, जब भारत में बस गिने-चुने कंपनियों पर विमानन बाज़ार अत्यधिक निर्भर हो गया है. मौजूदा समय में यह सेक्टर कुछ बड़ी एयरलाइनों के नियंत्रण में है जिनमें इंडिगो और एयर इंडिया समूह प्रमुख हैं.
ये एयरलाइंस मिलकर देश के घरेलू हवाई यात्रा के 90 फीसदी से अधिक हिस्से को नियंत्रित करती हैं, जिसमें अकेले इंडिगो का लगभग 65 फीसदी बाजार हिस्सा है. इस एकाधिकार के कारण, हाल ही में इंडिगो में तकनीकी और संचालन संबंधी व्यवधानों ने यात्रियों को प्रभावित किया, जिससे सेक्टर में वैकल्पिक एयरलाइनों की आवश्यकता और ज़ोर से महसूस की गई.
नई एयरलाइनों अल हिंद एयर, जो केरल आधारित अलहिंद ग्रुप द्वारा प्रोत्साहित है, फ्लाईएक्सप्रेस और शंख एयर, जो 2026 में उड़ान शुरू करने की योजना में है, भारतीय घरेलू उड़ान बाजार में कंपटीशन को बढ़ावा देंगी. हालांकि, इनके लिए अभी कई नियामक और परिचालन संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा करना बाकी है.
यह भी पढ़ें: 'ऐसा कड़ा एक्शन लेंगे जो पूरे एविएशन सेक्टर के लिए मिसाल बनेगा', इंडिगो संकट पर बोले केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू
सिविल एविएशन मंत्री के राम मोहन नायडू ने एक्स के माध्यम से इस मंजूरी की जानकारी दी और कहा कि सरकार की यह रणनीति है कि वह अधिक एयरलाइनों को प्रोत्साहित करे ताकि भारत की बढ़ती हवा यात्रा की मांग को पूरा किया जा सके. इसके साथ ही यूडीएएन योजना के तहत क्षेत्रीय विमान सेवाएं बढ़ाई गई हैं, जिससे छोटे शहरों को भी राष्ट्रीय विमान नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








