
महाराष्ट्र: नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस और आरएसपी का गठबंधन तय, कहा- साथ मिलकर होगा मुकाबला
AajTak
महादेव जानकर ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि वे देश के युवाओं, महिलाओं, आदिवासियों, गरीबों और पिछड़े वर्गों की आवाज बनकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सीटों की संख्या से ज्यादा जरूरी है संविधान और लोकतंत्र को बचाना और आम लोगों को सम्मान और गरिमा दिलाना.
महाराष्ट्र में नगर निगम और जिला परिषद के आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इन चुनावों में कांग्रेस राष्ट्रीय समाज पक्ष (RSP) के साथ मिलकर मैदान में उतरेगी. इस गठबंधन का ऐलान महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल और राष्ट्रीय समाज पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री महादेव जानकर ने किया.
इस गठबंधन को लेकर आज तिलक भवन में कांग्रेस और आरएसपी नेताओं के बीच विस्तार से चर्चा हुई. बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में नगर निगम और जिला परिषद चुनाव साथ मिलकर लड़ने की घोषणा की.
प्रेस को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि महादेव जानकर बहुजन समाज की एक मजबूत और प्रभावशाली आवाज हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि देश में भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संविधान को कुचलने का काम कर रही है, ऐसे समय में समान विचारधारा वाली पार्टियों का एकजुट होना जरूरी है. सपकाल ने कहा कि भले ही नगर पालिका और नगर पंचायत चुनावों में औपचारिक गठबंधन का ऐलान नहीं हुआ था, लेकिन सातारा, सांगली, मराठवाड़ा और विदर्भ जैसे इलाकों में कांग्रेस और आरएसपी ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. अब इसी सहयोग को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है.
वहीं, राष्ट्रीय समाज पक्ष के अध्यक्ष महादेव जानकर ने कहा कि शिव, शाहू, फुले और आंबेडकर की विचारधारा पर चलते हुए उन्होंने दिल्ली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी. इसी दौरान समान विचारधारा वाली पार्टियों को साथ लाने की बात हुई थी. जानकर ने बताया कि कांग्रेस और आरएसपी के बीच गठबंधन 31 मई को ही तय हो गया था.
शिवसेना-मनसे गठबंधन को शुभकामनाएं
राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के गठबंधन पर सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि उन्हें कांग्रेस की ओर से शुभकामनाएं और आशीर्वाद हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस जोड़ने वाली पार्टी है, तोड़ने वाली नहीं.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










