
थाईलैंड–कंबोडिया बॉर्डर पर विष्णु प्रतिमा पर चलाया बुलडोजर, भारत ने जताया ऐतराज
AajTak
विदेश मंत्रालय ने थाईलैंड–कंबोडिया सीमा विवाद क्षेत्र में हिंदू देवी की मूर्ति तोड़े जाने की घटनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हिंदू और बौद्ध देवी-देवता पूरे क्षेत्र में गहराई से पूजे जाते हैं और ऐसा करना अस्वीकार्य है. दुनिया भर में लोगों के सेंटिमेंट्स हर्ट हुए.
थाईलैंड की सेना ने कुछ दिन पहले कंबोडिया के विवादित सीमावर्ती इलाके में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़ दी थी. बुलडोज़र की मदद से मूर्ति को गिराया गया था. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जमकर आलोचना भी हुई. अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस पर आधिकारिक बयान जारी कर दिया है.
मूर्ति को गिराए जाने की खबरों पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश मंत्रालय ने इस घटना का दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. इस तरह के कृत्य न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करते हैं, बल्कि सिविलाइजेशन को भी नुकसान पहुंचाते हैं. यह हमारे साझा सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हमने हाल ही में बनाई गई और विवादित सीमा क्षेत्र में स्थित हिंदू देवता की मूर्ति के तोड़े जाने से संबंधित रिपोर्टें देखी हैं. हिंदू और बौद्ध देवी-देवता पूरे दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में गहराई से सम्मानित और पूजे जाते हैं, और यह साझा सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं.
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्रीय दावों के बावजूद इस प्रकार के अपमानजनक कृत्य अनुचित हैं. इससे न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है, बल्कि दुनिया भर में इनके अनुयायियों के दिलों में चोट लगती है. ऐसी घटनाएं सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक संबंधों को कमजोर करती हैं.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के सीजफायर दावे के उलट कंबोडिया बॉर्डर पर बमबारी, थाईलैंड बोला- हमारा एक्शन सबकुछ बता रहा
रणधीर जयसवाल ने दोनों पक्षों से दोबारा बातचीत और कूटनीति की राह अपनाने का आग्रह किया ताकि शांति बहाल हो सके. उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि सभी पक्ष जीवन के नुकसान, संपत्ति के नुकसान और सांस्कृतिक विरासत को हुए क्षति को रोकें. बिना किसी हिंसक घटना का समाधान निकालें.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







