
उन्नाव रेप पीड़िता की राहुल और सोनिया गांधी से मुलाकात, रखीं तीन मांगें
AajTak
उन्नव रेप केस मामले में पूर्व विधायक को जमानत मिलने पर पीड़ित परिवार नाराज है. पीड़िता ने दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात की. पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया गया है कि उन्हें न्याय दिलाया जाएगा. पीड़ित परिवार ने तीन मांगें भी रखी हैं.
यूपी के उन्नाव रेप केस मामले में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को ज़मानत मिलने से पीड़ित परिवार नाराज़ है. पीड़िता की मां अपनी निराशा और आक्रोश जाहिर करने के लिए मंगलवार को दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने पहुंची थीं. हालांकि, उन्हें वहां से हटा दिया गया. अब बुधवार शाम को पीड़िता ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाक़ात की है.
दोनों के बीच यह मुलाक़ात दिल्ली स्थित 10 जनपथ पर हुई, जहां दोनों ने मामले की गंभीरता और न्याय सुनिश्चित करने के लिए किए जाने वाले कदमों पर चर्चा की. इस मुलाकात के बाद पीड़िता ने बताया कि राहुल गांधी ने फोन करके मिलने के लिए बुलाया था. मुलाकात के दौरान राहुल ने आश्वासन दिलाया कि उन्हें न्याय दिलवाएंगे.
पीड़िता और उसके परिवार ने राहुल गांधी से की तीन प्रमुख मांगें
सबसे पहली मांग पीड़िता ने की कि उन्हें सुप्रीम कोर्ट में निर्दोष लड़ाई लड़ने के लिए एक शीर्ष वकील मुहैया करवाया जाए. राहुल गांधी ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे इस मामले में उनकी मदद जरूर करेंगे और उन्हें एक अनुभवी और भरोसेमंद वकील दिलवाएंगे ताकि वे सेंगर के खिलाफ मजबूत मुकदमा लड़ सकें.
दूसरी मांग परिवार ने सुरक्षा को लेकर की. उन्होंने बताया कि उनकी जिंदगी खतरे में है और वे वर्तमान स्थान पर रहकर सुरक्षित महसूस नहीं करते. वे कांग्रेस शासित राज्य में शिफ्ट होना चाहते हैं ताकि उनकी सुरक्षा बेहतर हो सके. राहुल गांधी ने इस बात को गंभीरता से लिया और आश्वासन दिया कि वे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाएंगे और उनकी पुनर्वास की व्यवस्था करेंगे.
तीसरी मांग पीड़िता के पति ने की, जिसमें उन्होंने बेहतर रोजगार की मांग रखी. राहुल गांधी ने इस मुद्दे को भी ध्यान में लेने का वादा किया और कहा कि वे सुनिश्चित करेंगे कि पीड़िता के परिवार को आर्थिक मदद और रोजगार के अवसर प्राप्त हों.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








