
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं की 'टारगेट किलिंग', देखें ब्लैक एंड व्हाइट विश्लेषण
AajTak
हमारा आज का पहला विश्लेषण उस टारगेट किलिंग के खिलाफ होगा, जिसमें बांग्लादेश के अल्पसंख्यक हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है. आज 6 दिन बाद भी बांग्लादेश में हालात सुधरे नहीं है. चटगांव में कुछ अज्ञात लोगों ने हिन्दू परिवारों के घरों को आग लगा दी है. और ढाका में हिन्दुओं के खिलाफ नारे लगाए गए हैं. विभाजन से पहले बांग्लादेश के यही हिंदू भारत के हिंदू माने जाते थे लेकिन आज इन हिन्दुओं को डर है कि धीरे धीरे नफरत की ये आग उन तक भी पहुंचेगी और एक दिन बांग्लादेश से सभी हिन्दुओं को सफाया हो जाएगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










