
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 26 जुलाई 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: एशिया कप 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है. मालदीव की राजधानी माले के प्रतिष्ठित 'रिपब्लिक स्क्वायर' में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. कंबोडिया और थाईलैंड के बीच भीषण युद्ध तीसरे दिन भी जारी है. झारखंड के गुमला में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हुए. ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक कोर्ट हाउस पर हुए घातक आतंकवादी हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए और एक दर्जन से ज़्यादा घायल हो गए.
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), 26 जुलाई, 2025 की खबरें और समाचार: एशिया कप 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है. मालदीव की राजधानी माले के प्रतिष्ठित 'रिपब्लिक स्क्वायर' में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. कंबोडिया और थाईलैंड के बीच भीषण युद्ध तीसरे दिन भी जारी है. झारखंड के गुमला में मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर हुए. ईरान के दक्षिण-पूर्वी सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में एक कोर्ट हाउस पर हुए घातक आतंकवादी हमले में कम से कम आठ लोग मारे गए और एक दर्जन से ज़्यादा घायल हो गए. पढ़ें शनिवार शाम की बड़ी खबरें.
एशिया कप: 14 सितंबर को भारत-पाक का मुकाबला, देखें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल
एशिया कप 2025 का शेड्यूल सामने आ गया है. 9 सितंबर से लेकर 28 सितंबर तक यूएई में टूर्नामेंट खेला जाएगा. भारत-पाक के बीच मुकाबला 14 सितंबर को खेला जाएगा. भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है. यह टूर्नामेंट T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जो ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों के तहत तय किया गया है.
मालदीव के स्वतंत्रता दिवस में चीफ गेस्ट बने PM मोदी, मुइज्जू बोले- बेहतर भविष्य के लिए रास्ता खुला
मालदीव की राजधानी माले के प्रतिष्ठित 'रिपब्लिक स्क्वायर' में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए. प्रधानमंत्री मोदी का मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने गर्मजोशी से स्वागत किया.
कभी दोस्त... अब बन गए कट्टर दुश्मन, आगे क्या मोड़ लेगी कंबोडिया-थाईलैंड की जंग?

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











