
मोगा के ड्रग हॉटस्पॉट में लेडी सिंघम की दबिश, 5 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त
AajTak
पंजाब में नशे के खिलाफ जंग और तेज हो गई है. मोगा के ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में लेडी सिंघम के नाम से मशहूर डीआईजी नीलांबरी जगदले विजे की अचानक दबिश से नशा तस्करों में हड़कंप मच गया. पुलिस की सख्ती देख कई तस्कर घर छोड़कर फरार हो गए.
लेडी सिंघम के नाम से मशहूर डीआईजी फरीदकोट रेंज नीलांबरी जगदले विजे ने मोगा जिले के ड्रग हॉटस्पॉट इलाकों में अचानक दबिश दे दी. डीआईजी खुद पैदल चलकर बस्तियों में पहुंचीं और नशा तस्करी से जुड़े संदिग्धों के घरों की तलाशी ली. इस कार्रवाई के दौरान कई नशा तस्कर अपने घरों से फरार मिले. पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
डीआईजी नीलांबरी जगदले विजे ने केवल सर्च ऑपरेशन तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि बस्तियों में मौजूद बच्चों से बातचीत कर उन्हें नशे से दूर रहने की सीख दी. उन्होंने बच्चों से कहा कि यदि कोई उन्हें नशे के लिए उकसाए, तो तुरंत अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दें. उन्होंने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह भी दी.
डीआईजी ने दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि कोई नशीली सामग्री बेचते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत युद्ध नशा विरुद्ध अभियान के अंतर्गत जिले के चारों सब-डिवीजनों मोगा, धर्मकोट, निहाल सिंह वाला और बाघापुराना के चिन्हित ड्रग हॉटस्पॉट में सर्च ऑपरेशन चलाया गया.
इस अभियान में जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल रहे. करीब 300 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई. डीआईजी ने बताया कि सभी सब-डिवीजनों में 2 से 3 स्थानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन किया गया, जिसमें एसपी, डीएसपी और संबंधित थाना प्रभारियों की सक्रिय भूमिका रही. इस दौरान 5 एफआईआर दर्ज की जा रही हैं. 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है.
डीआईजी नीलांबरी जगदले विजे ने खुद मोगा की साधावाला बस्ती में जाकर चेकिंग की, जिसे एक प्रमुख ड्रग हॉटस्पॉट माना जाता है. इस क्षेत्र में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 40 मामले दर्ज हो चुके हैं और 53 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा 2 बड़े नशा तस्करों के घरों को डिमोलाइज किया गया है, जबकि 7 तस्करों के घरों पर कार्रवाई की जा चुकी है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









