Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 20 दिसंबर 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
अगले साल फरवरी में शुरू हो रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी के परिसर में शनिवार को छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रानाघाट में होने वाली रैली में शामिल होने जा रहे थे.
अगले साल फरवरी में शुरू हो रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी के परिसर में शनिवार को छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रानाघाट में होने वाली रैली में शामिल होने जा रहे थे. पीएम मोदी ने शनिवार को असम के गुवाहाटी में लोकप्रिय गोपीनाथ बारदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि इस समय दुनिया बड़े वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक बदलावों के दौर से गुजर रही है. ऐसे में अब ताकत के कई केंद्र उभर रहे हैं. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कई प्लेयर्स की छुट्टी
अगले साल फरवरी में शुरू हो रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. शनिवार को मुंबई में चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर की अगुवाई में टीम का ऐलान किया गया. इसी के साथ भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली सीरीज के लिए भी टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है. वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम ही इस सीरीज में भी खेलती नजर आएगी.
'हम किसी के आगे झुकेंगे नहीं...', इधर जनाजे में यूनुस ने किया हादी का गुणगान, उधर- सरकार को मिला 24 घंटे का अल्टीमेटम
बांग्लादेश की ढाका यूनिवर्सिटी के परिसर में शनिवार को छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया. इस दौरान भारी संख्या में लोगों का हुजूम मौजूद था. अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस भी हादी के जनाजे में पहुंचे थे.
PM मोदी की रैली में जा रहे BJP के 4 समर्थकों की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









