
कांग्रेस ने किया BMC चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान, प्रभारी रमेश चेन्निथला बोले- जल्द जारी करेंगे घोषणापत्र
AajTak
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि कांग्रेस बीएमसी चुनाव अकेले लड़ेगी और चुनाव से पहले मुंबई नगर निगम में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर चार्जशीट और जल्द ही अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. उन्होंने कहा कि मुंबई का विकास ठीक से नहीं हुआ है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को जनता जानती है.
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी रमेश चेन्निथला ने साफ किया है कि कांग्रेस आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव अकेले लड़ेगी. उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और जल्द ही अपना घोषणा पत्र भी जारी करेगी.
'भ्रष्टाचार को लेकर जनता के सामने रखेंगे चार्जशीट'
चेन्निथला ने कहा कि इसके साथ ही बीएमसी में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर एक चार्जशीट भी जनता के सामने रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि मुंबई का विकास जिस तरह होना चाहिए था, वैसा नहीं हुआ. इसके लिए जिम्मेदार कौन है, यह जनता अच्छी तरह जानती है.
चेन्निथला ने कहा कि कांग्रेस चुनाव में मुंबई से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाएगी, जिनमें भ्रष्टाचार और प्रदूषण प्रमुख होंगे. उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं और कांग्रेस इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी.
'प्रकाश आंबेडकर से मुलाकात करेगा प्रतिनिधिमंडल' उन्होंने यह भी कहा कि बीएमसी चुनाव सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हो रहे हैं. पार्टी ने चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की है और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है. वंचित बहुजन आघाड़ी के साथ गठबंधन के सवाल पर चेन्निथला ने कहा कि उनकी प्रकाश आंबेडकर से फोन पर बात हुई है. बातचीत के मुताबिक कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात करेगा.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









