
25 हजार का बकरा 95000 में बिका, खासियत जान आप भी चाहेंगे खरीदना
AajTak
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एक छोटे से गांव में पाले गए बीटल नस्ल के बकरे ने बकरी पालन के क्षेत्र में नया कीर्तिमान रच दिया है. 15 महीने की उम्र में 95 हजार रुपये में बिके इस बकरे की खासियत उसका कद, वजन और देसी आहार है. अब यह बकरा केरल के ब्रीडिंग फार्म में रखा जाएगा.
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक छोटे से गांव में बकरी पालन के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है. घुमारवी उपमंडल के भराड़ी उपतहसील अंतर्गत लढ़याणी पंचायत के ललवाण गांव में पाले गए बीटल नस्ल के एक बकरे ने जिले का अब तक का सबसे महंगा बकरा बनने का रिकॉर्ड कायम किया है. इस 15 महीने के बकरे को 95 हजार रुपये में बेचा गया है.
बीटल नस्ल के बकरे ने बनाया रिकॉर्ड
खास बात यह है कि इस बकरे को पंजाब के एक व्यापारी ने खरीदा, जिसके बाद इसे केरल भेज दिया गया है. वहां इसे एक ब्रीडिंग फार्म में रखा जाएगा. जिला स्तर पर यह पहला मौका है जब किसी बकरे को इतनी ऊंची कीमत मिली है, जिससे स्थानीय पशुपालकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
इस सफलता के पीछे गांव के युवक अश्विनी कुमार की मेहनत और लगन है. अश्विनी ने करीब दस महीने पहले बकरी पालन की शुरुआत की थी. उन्होंने बताया कि पटियाला के पास कराला कस्बे से उन्होंने इस बीटल नस्ल के बकरे को महज 25 हजार रुपये में खरीदा था. उस समय बकरे की उम्र लगभग पांच महीने थी.
देसी आहार से बना दमदार कद-काठी, 130 KG वजन
अश्विनी ने बकरे के पालन-पोषण में किसी भी तरह का महंगा या बाजार का आहार नहीं दिया. बकरे को घर में उगाए गए गेहूं, बाजरा, जौ और हरी घास ही खिलाई गई. नियमित देखभाल और संतुलित देसी आहार का ही परिणाम रहा कि बकरा बेहद कम समय में आकर्षक कद-काठी और बेहतर वजन हासिल कर सका. वर्तमान में बकरे की ऊंचाई चार फीट से अधिक है और वजन लगभग 130 किलोग्राम है, जो बीटल नस्ल के लिहाज से काफी प्रभावशाली माना जाता है.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.









