
Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 05 फरवरी 2025 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार
AajTak
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोटिंग हुआ. चुनाव में 5 बजे तक 57.78 फीसदी मतदान हुआ है. यहां 70 सीटों पर 699 उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटिंग के साथ ही कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद हो गई है. अब इंतजार है 8 फरवरी का, इसी दिन चुनावी नतीजे आएंगे.
दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है. आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे पर हमलावर हैं. अवैध प्रवासी भारतीय नागरिकों को लेकर अमेरिका का मिलिट्री विमान आ गया है. ये विमान पंजाब के अमृतसर में गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है. गोवा सरकार (Goa Govt) ने महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) जाने के इच्छुक लोगों को बड़ा तोहफा देते हुए राज्य से तीन स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय अंपायर नितिन मेनन ने पाकिस्तान जाने से साफ इनकार कर दिया है. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के साथ ही चीन को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है. पढ़ें बुधवार शाम की पांच बड़ी खबरें...
1. सीलमपुर में बुर्के और चिराग दिल्ली में बैरिकेड पर हंगामा तो जंगपुरा में पैसे बांटने का आरोप... दिल्ली में वोटिंग के बीच बवाल
आम आदमी पार्टी के विधायक और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस द्वारा पोलिंग बूथ से पहले बैरिकेडिंग लगाने पर नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने दिल्ली पुलिस पर मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप लगाया.
2. पंजाब से 30 और हरियाणा-गुजरात से 33-33... अमेरिका से डिपोर्ट कर लाए गए प्लेन में किस राज्य के कितने लोग
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरी बार सत्ता संभालने के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और उन्हें वापस भेजा जा रहा है.
3. Goa To Prayagraj Special Trains: महाकुंभ के लिए फ्री ट्रेन, इस CM का ऐलान- जानिए कब से सेवा होगी शुरू

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









