
99% हवा से बना है ये अनोखा पर्स, महज 33 ग्राम वजन, कंपनी ने बताईं खासियत
AajTak
इस पर्स को पहली बार पैरिस फैशन वीक में पेश किया गया. इसकी खासियत ये है कि इसे बनाने में 99 फीसदी हवा और 1 फीसदी कांच का इस्तेमाल हुआ है. पैरिस के ब्रांड Coperni ने पर्स को 2024 पैरिस फैशन वीक में सोमवार को लॉन्च किया है.
आपने कई तरह के पर्स देखे होंगे, कोई चमड़े ले बना होता है, तो कोई कपड़े से. लेकिन क्या कभी ऐसे पर्स के बारे में सुना है, जो किसी भी ऐसी चीज से नहीं बना. बल्कि इसे बनाने में केवल हवा और कांच का इस्तेमाल हुआ है. ये इस तरह का दुनिया का पहला पर्स है.
इसका वजन एक लाइट बल्ब के बराबर है. पर्स को पहली बार पैरिस फैशन वीक में पेश किया गया. इसकी खासियत ये है कि इसे बनाने में 99 फीसदी हवा और 1 फीसदी कांच का इस्तेमाल हुआ है. पैरिस के ब्रांड Coperni ने पर्स को 2024 पैरिस फैशन वीक में सोमवार को पेश किया है.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले अमेरिकी मॉडल बेला हदीद को भी एयरब्रश करके अनोखे तरीके से ड्रेस पहनाई गई थी. वहीं इस ब्रांड ने नासा के साथ मिलकर इस एयर स्वाइप बैग को बनाया है. ये 33 ग्राम का है. पर्स पूरी तरह ट्रांसपेरेंट नजर आ रहा है.
Coperni ने कहा कि बादल जैसा दिखने वाला ये हैंडबैग स्पेस टेकनोलॉजी 'नैनोमटेरियल सिलिका एरोजेल' से बनी अब तक की सबसे बड़ी चीज है, जो पृथ्वी ग्रह पर सबसे हल्का लेकिन ठोस पदार्थ है. नासा इसका इस्तेमाल स्टारडस्ट को पकड़ने के लिए करता है.
इसे बनाने में ब्रांड ने अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ साइप्रस के विजुएल आर्टिस्ट और रिसर्चर इओनिस माइकलौडिस की मदद ली है. डिजाइनरों ने ब्रिटिश वोग को बताया कि इसे सफल बनाने में 15 प्रोटोटाइप लगे है.
कंपनी के सह-संस्थापक और क्रिएटिव डायरेक्टर सेबेस्टियन मेयर और सीईओ और सह-संस्थापक अरनॉड वैलेन्ट ने इसे 'वैज्ञानिक लेकिन जादुई' बताया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










