
8 रुपये में भरपेट भोजन... कोई भी भूखा न सोए, गहलोत सरकार की ये योजना
AajTak
कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति अपने अपने नजदीकी इन्दिरा रसोई भोजनालय में जाकर इस स्कीम के जरिए भोजन प्राप्त कर सकता है. सीएम अशोक गहलोत की ये योजना जमीन पर असरदार साबित हो रही है और गरीबों का पेट भर रही है.
राजस्थान की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की सरकार राज्य के नागरिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है. ऐसी ही एक योजना है इन्दिरा रसोई योजना (Indira Rasoi Yojana). मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'कोई भी भूखा नहीं सोए' के संकल्प के साथ 20 अगस्त 2020 को राजस्थान के सभी 213 नगरीय निकायों में 358 रसोईयों के माध्यम से इन्दिरा रसोई योजना की शुरुआत की थी. राज्य सरकार ने 2022-23 के बजट में इस योजना का और विस्तार करने का ऐलान किया था.
9 करोड़ से अधिक थाली परोसने का लक्ष्य
सरकार ने 2022-23 में रसोई की संख्या को 358 से बढ़ाकर 1000 करने की घोषणा की थी. सरकार हर साल 250 करोड़ रुपये खर्च कर 9.25 करोड़ भोजन थाली परोसेगी, जिसका लाभा जरूरतमंद लोगों को होगा. इस योजना के जरिए प्रतिदिन 2.30 लाख व्यक्ति और प्रतिवर्ष 9.25 करोड़ लोगों को लभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है. जरूरत को देखते हुए इसे और बढ़ाया भी जा सकता है.
मॉनिटरिंग के तगड़ी व्यवस्था
सरकार ने इन्दिरा रसोई योजना को सही तरीके लागू करने के लिए राज्य/जिला स्तरीय प्रबन्धन व मॉनिटरिंग समिति का गठन किया है. नगरीय निकाय रसोईयों के दिन प्रतिदिन संचालन की नियमित मॉनटरिंग एवं समीक्षा करेंगी. भोजन के वितरण के लिए समय तय किया गया है. सामान्य रूप से दोपहर का भोजन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक एवं रात का भोजन शाम 5:00 बजे से 9:00 बजे तक उपलब्ध कराया जायेगा.
भोजन का मेन्यू

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










