
7000mAh बैटरी वाला iQOO 15 लॉन्च, कंपनी का सबसे पावरफुल फोन, इतनी है कीमत
AajTak
iQOO 15 Launch: चीनी स्मार्टफोन ब्रांड iQOO ने अपना नया फोन लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी का सबसे पावरफुल फोन है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. हैंडसेट 50MP + 50MP + 50MP के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और दूसरे खास फीचर्स.
iQOO 15 लॉन्च हो गया है. ये ब्रांड का लेटेस्ट और अब तक का सबसे पावरफुल फोन है. फिलहाल इस फोन को iQOO ने चीनी मार्केट में लॉन्च किया है, लेकिन इस साल के अंत तक iQOO 15 भारत में भी लॉन्च हो सकता है. कंपनी ने आधिकारिक रूप से इस फोन की भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है.
पिछले लॉन्चेज को देखें, तो साफ है कि कंपनी इस साल के अंत तक फोन को भारत लाएगी. स्मार्टफोन AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है. इसमें पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है. आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और दूसरी खास बातें.
iQOO 15 में 6.85-inch का LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है. स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 6000 Nits और 144Hz का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है. स्मार्टफोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आता है. इसमें 12GB और 16GB RAM के साथ 1TB तक का स्टोरेज मिलता है.
यह भी पढ़ें: Vivo-iQOO यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, खत्म होगी Funtouch OS की कहानी
हैंडसेट Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6.0 पर काम करता है. डुअल सिम सपोर्ट वाला ये फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. इसमें 50MP का मेन लेंस, 50MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP का टेलीफोटो लेंस मिलता है. वहीं फ्रंट में कंपनी ने 32MP का सेल्फी कैमरा दिया है.
फोन की सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. हैंडसेट को पावर देने के लिए 7000mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W की अल्ट्रा फास्ट फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट करती है. इसमें 40W की वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.











