50 फीसदी आरक्षण के बैरियर को तोड़ता EWS पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला? एक्सपर्ट ने दिया ये तर्क
AajTak
सुप्रीम कोर्ट के EWS रिजर्वेशन पर फैसले के बाद अब एक बार फिर इंदिरा साहनी जजमेंट को लेकर चर्चा हो रही है. अब सवाल यह है कि क्या सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से इंदिरा साहनी केस पर खुद ही सर्वोच्च न्यायालय का फैसला बेमानी हो रहा है.
सुप्रीम कोर्ट ने सात नवंबर यानी आज EWS आरक्षण को बरकरार रखने का बड़ा फैसला किया है. सर्वोच्च न्यायालय की 5 जजों की बेंच में से 3 जजों ने सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को 10 फीसदी आरक्षण के प्रावधान को सही माना है.चर्चा हो रही है.सुप्रीम कोर्ट में ईडब्ल्यूएस के 10 प्रतिशत आरक्षण के फैसले के साथ ही ये चर्चा हो रही है कि इस फैसले से आरक्षण का 50 फीसदी बैरियर टूट रहा है. आइए जानते हैं कि क्या सचमुच ईडब्लयूएस पर फैसले से आरक्षण का बैरियर टूट रहा है.
आपको बता दें कि इंदिरा साहनी जजमेंट में सुप्रीम कोर्ट ने 1992 में दिए अपने फैसले में आरक्षण की अधिकतम सीमा 50 फीसदी तय कर दी थी. हाल फिलहाल ईडब्ल्यूएस को चुनौती देने वाली याचिकाओं में इसका तर्क भी दिया गया था कि इस कोटे से 50 फीसदी की सीमा का उल्लंघन हो रहा है.
केंद्र सरकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए तत्कालीन अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुनवाई के दौरान कहा था कि आरक्षण के 50 फीसदी बैरियर को सरकार ने नहीं तोड़ा. उन्होंने कहा था कि 1992 में सुप्रीम कोर्ट ने ही फैसला दिया था कि 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए ताकि बाकी 50 फीसदी जगह सामान्य वर्ग के लोगों के लिए बची रहे. यह आरक्षण 50 फीसदी में आने वाले सामान्य वर्ग के लोगों के लिए ही है. ऐसे में यह बाकी के 50 फीसदी वाले ब्लॉक को डिस्टर्ब नहीं करता है.
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दिनेश माहेश्वरी ने कहा कि आरक्षण 50 फीसदी तय सीमा के आधार पर भी ईडब्ल्यूएस आरक्षण मूल ढांचे का उल्लंघन नहीं है, क्योंकि 50 फीसदी आरक्षण की सीमा अपरिवर्तनशील नहीं है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस रविंद्र भट्ट ने कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण अवैध नहीं है, लेकिन इसमें से एससी-एसटी और ओबीसी को बाहर किया जाना असंवैधानिक है. यह 50 फीसदी आरक्षण के बैरियर को तोड़ता है.
दलित और आदिवासियों पर अध्ययन कर चुके जेएनयू प्रो. गंगा सहाय मीणा कहते हैं कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण को सिर्फ इस एक जजमेंट से जोड़कर नहीं देखा जा सकता. सुप्रीम कोर्ट के किसी भी फैसले को समय और पारिस्थितिकी परिवर्तन के सापेक्ष संशोधित किया जा सकता है. लेकिन असल मुद्दा यह है कि ये ईडब्ल्यूएस का आरक्षण शुरुआत से ही राजनीति प्रेरित नजर आ रहा है. इसके लिए इसके पीछे के कई सवाल अनसुलझे छूट जाते हैं. प्रो मीणा कहते हैं कि ईडब्ल्यूएस आरक्षण के जो आधार बनाए गए, उनमें आठ लाख रुपये सालाना इनकम की सीमा तय की गई थी. मगर इस पर किसी भी वित्त समिति की रिपोर्ट का हवाला नहीं दिया गया था कि देश में किस आय वर्ग के कितने प्रतिशत लोग हैं जो संसाधन विहीन हैं. इसके अलावा संसाधनों के उपभोग के मामले में ये वर्ग किस स्थिति में है. वैसे भी संविधान में आरक्षण की मूल संरचना देखें तो ये समाज में आर्थिक समानता नहीं बल्कि संसाधनों पर बराबरी के हक को लेकर भी था. इसके कई आधार थे. वहीं आरक्षण लागू करते वक्त तक सरकार के पास कोई डेटा नहीं था कि ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में देश में कितने लोग हैं, उनकी स्थिति कैसी है, इसकी भी कोई स्पष्ट गणना नहीं थी.
दिल्ली विश्वविद्यालय के फोरम ऑफ एकेडमिक्स फॉर सोशल जस्टिस के प्रोफेसर हंसराज सुमन कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने इंदिरा साहनी केस में जो ऐतिहासिक फैसला लिया था. उसी के बाद कानून बना था कि 50 फीसदी से ज्यादा आरक्षण नहीं दिया जा सकता. मेरा मानना है कि यह फैसला पूरी तरह उचित था और अभी भी है. दिल्ली विश्वविद्यालय में भी जब सवर्णों के लिए दस फीसदी आरक्षण लागू करने की बात उठी थी तो इसमें सरकार ने 10 प्रतिशत अतिरिक्त पदों का डेटा मांगा था. इसमें यह स्पष्ट था कि अगर भर्तियों में 10 प्रतिशत अतिरिक्त पदों पर यह भर्ती नहीं होगी तो ये 10 फीसदी सामान्य वर्ग से ही कटकर जाएगा. एक तरह से सामान्य वर्ग के 50 फीसदी में से 10 फीसदी आरक्षण देने की बात थी.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






