
5 साल के बच्चे की छाती पर बैठी टीचर और... Kindergarten में मासूम के साथ टॉर्चर
AajTak
वियतनाम के Ho Chi Minh सिटी में टी बो किंडरगार्टन की मालिक और टीचर, Lam Thi Bach Nga को बच्चें को साथ दुर्व्यवहार के मामले में पकड़ा गया है. 11 अप्रैल को स्कूल के सेक्योरिटी कैमरे की मदद से उन्हें बच्चे की छाती पर चढ़कर उसे फल खिलाते देखा गया.
छोटे बच्चों को संभालना या पढ़ाना मुश्किल होता है और बच्चों की डील करने के लिए धैर्य की बहुत जरूरत होती है. इसलिए मासूम बच्चों के नखरों के जवाब में गुस्सा कर जाना बहुत बड़ी गलती होती क्योंकि ये उनके कोमल मन पर बुरा असर डालता है. यही वजह है छोटे बच्चों के किंडरगार्टन या स्कूल में पढ़ाने के लिए टीचर्स को खास ट्रेनिंग दी जाती है. लेकिन हाल में वियतनाम के एक किंडरगार्टन से एक महिला टीचर की डरा देने वाली तस्वीर सामने आई.
फ्रूट खिलाने के लिए छाती पर बैठ गई टीचर
Ho Chi Minh सिटी में टी बो किंडरगार्टन की मालिक और टीचर, Lam Thi Bach Nga को 11 अप्रैल को स्कूल के सेक्योरिटी कैमरे की मदद से पकड़ा गया. न्यूज आउटलेट bodu365.cn के अनुसार सामने आए वीडियो में Lam 5 साल के एक बच्चे को फ्रूट न खाने के लिए धक्का दे रही है और पीट रही है. हद तो तब हो जाती है जब वह उसकी छाती पर बैठकर उसे संतरा खिलाने की कोशिश करने लगती है.
आज में नींद में रोता है बच्चा
बच्चे की मां थान होंग ने कहा- 'अपने बच्चे को दबाए गए और पिटते हुए देखकर मुझे बहुत दुख हुआ. जब मैंने वीडियो क्लिप देखी तो मैं पूरी तरह कांप गई. उन्होंने कहा कि उनके बेटे का फिजिकल हैल्थ अब स्टेबल है, लेकिन वह बेचैन और परेशान रहता है. वह अक्सर नींद में रोता है.'
थान होंग ने कहा- 'किंडरगार्टन के मैनेजमेंट ने एक बार हमें यह सुनिश्चित किया था कि यहां टीचर कभी भी बच्चों को नहीं मारते. मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे बच्चे के साथ उसकी टीचर ऐसा दुर्व्यवहार करेगी. उसने कहा- मेरा बेटा तब तक घर पर रहेगा जब तक वह बेहतर महसूस नहीं कर लेता और स्कूल लौटने के लिए ठीक नहीं हो जाता.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










