
4 महीने तक सबूत मिटाता रहा आफताब, मोबाइल-क्रेडिट कार्ड भायंदर की खाड़ी में फेंका... श्रद्धा मर्डर की कहानी चार्जशीट की जुबानी
AajTak
करीब 6 हज़ार पन्नों की चार्जशीट में दर्ज है आफताब और श्रद्धा की पूरी कहानी. कब और कैसे वो दोनों एक दूसरे से मिले? दोनों ने क्यों लिव-इन में रहना शुरू किया? दोनों के बीच क्यों झगड़ा होता था? दोनों मुंबई से दिल्ली क्यों आए? और फिर दिल्ली में आफताब ने श्रद्धा का कत्ल क्यों किया?
कत्ल करने के बाद आफताब अमीन पूनावाला ने श्रद्धा वॉल्कर का सिर 3 से 4 महीने तक अपने घर के फ्रिज में संभाल कर रखा हुआ था. वो अक्सर फ्रिज खोलकर श्रद्धा का चेहरा देखा करता था और उसे याद करता था. असल में वो श्रद्धा का सिर फेंकना ही नहीं चाहता था. क्योंकि उसे डर था कि ऐसे करने से कत्ल का राज खुल जाएगा. अदालत में दाखिल की गई इस सनसनीखेज वारदात की चार्जशीट में आफताब-श्रद्धा की दोस्ती, प्यार, झगड़े और कत्ल की पूरी कहानी दर्ज है.
चार्जशीट की जुबानी, आफताब-श्रद्धा की कहानी करीब 6 हज़ार पन्नों की चार्जशीट में दर्ज है आफताब और श्रद्धा की पूरी कहानी. कब और कैसे वो दोनों एक दूसरे से मिले? दोनों ने क्यों लिव-इन में रहना शुरू किया? दोनों के बीच क्यों झगड़ा होता था? दोनों मुंबई से दिल्ली क्यों आए? और फिर दिल्ली में आफताब ने श्रद्धा का कत्ल क्यों किया? ये चार्जशीट मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल कर दी. चार्जशीट की एक कॉपी आजतक के पास भी है. तो आइए, इसी चार्जशीट के ज़रिए आफताब की जुबानी श्रद्धा के कत्ल की पूरी कहानी आपको सुनाते हैं.
मुलाकात, लिवइन और झगड़ा साल 2018-19 की बात है, जब बंबल एप के जरिए आफताब की मुलाकात श्रद्धा से हुई. तब श्रद्धा एक कॉल सेंटर में काम किया करती थी. धीरे धीरे दोनों में पहले दोस्ती और फिर प्यार हुआ. मगर दोनों के ही घरवाले इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे. इसी के बाद उन्होंने नया गांव में किराए का एक घर लिया और दोनों साथ रहने लगे. मगर कुछ वक्त बाद ही दोनों में झगड़ा शुरू हो गया. आफताब दूसरी लड़कियों से भी बातें किया करता था और इसी को लेकर श्रद्धा उससे अक्सर झगड़ा करती थी. कई बार झगड़े के दौरान आफताब श्रद्धा के साथ मारपीट भी करता था.
28-29 मार्च 2022 को छोड़ा था मुंबई एक बार तो श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत भी लिखाई थी. बाद में दोनों ने अपने रिश्ते में सुधार लाने के लिए बैग पैकिंग ट्रिप का प्लान बनाया. इसके बाद दोनों 28-29 मार्च 2022 को मुंबई से निकल पड़े. सबसे पहले दोनों हरिद्वार पहुंचे. फिर वहां से ऋषिकेश, देहरादून, मसूरी, मनाली और चंडीगढ़ घूमते हुए परावती वैली पहुंचे. परावती वैली में ही उनकी मुलाकात बद्री नाम के एक शख्स से हुई. जो दिल्ली में महरौली के छतरपुर पहाड़ी इलाके में रहा करता था.
16 मई 2022 - दिल्ली में लिया किराए का घर करीब सवा महीने तक उत्तराखंड़, पंजाब और हिमाचल घूमने के बाद आफताब और श्रद्धा 5 मई 2022 को बद्री के घर छतरपुर पहाड़ी जा पहुंचे. वहां दोनों करीब आठ दस दिन तक रुके. वहां भी दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था. दोनों के बीच इस झगड़े को देखते हुए ही बद्री ने उन्हें अपने घर से जाने को कहा. इसी के बाद 16 मई 2022 को दोनों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के जरिए छतरपुर पहाड़ी में ही पहली मंजिल पर एक घर किराये पर ले लिया.
17 मई 2022 - गुरुग्राम गई थी श्रद्धा मुंबई से आने के बाद दो महीने से दोनों लगातार बेरोजगार थे. ज्यादातर पैसे खर्च हो चुके थे. क्रेडिट कार्ड से ही जरूरी खर्चा चल रहा था. इसे लेकर भी दोनों में झगड़ा होता था. 17 मई 2022 को श्रद्धा अपने एक दोस्त से मिलने गुरुग्राम गई थी. लेकिन वो उस रात वापस नहीं लौटी. गुरुग्राम से वो अगले दिन यानी 18 मई की दोपहर करीब 2 बजे घर वापस लौटती है. इस बात को लेकर आफताब और श्रद्धा में फिर से झगड़ा शुरू होता है. मगर कुछ देर बाद ही दोनों शांत हो जाते हैं. फिर जोमैटो से दोपहर के खाने का ऑर्डर देते हैं.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






