
31 साल 13 मर्डरः बुलंदशहर के दो परिवारों की खूनी अदावत का खौफनाक किस्सा
AajTak
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला के ककोड़ थाना क्षेत्र का धनोरा गांव 31 साल पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर सुर्खियों में है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रविवार को गांव धनोरा में हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने एक ही परिवार के लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया.
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिला के ककोड़ थाना क्षेत्र का धनोरा गांव 31 साल पुरानी रंजिश के चलते एक बार फिर सुर्खियों में है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि रविवार को गांव धनोरा में हथियारबंद आधा दर्जन बदमाशों ने एक ही परिवार के लोगों के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले में परिवार के मुखिया समेत उनके बेटे को गोली लगी, वहीं परिवार की सुरक्षा में तैनात गनर भी तीन गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. 31 साल से चली आ रही इस खूनी जंग में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है. 31 साल पुरानी इस अदावत में रविवार को हुई गोलीबारी में मुखिया के बेटे की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं खुद परिवार का मुखिया धर्मपाल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. पूरे मामले में अभी तक बुलंदशहर पुलिस के हाथ खाली हैं. लेकिन बुलंदशहर एसएसपी का कहना है कि आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी भी की जाएगी. रविवार को बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव धनोरा में सुबह खेत से लौटते समय धर्मपाल नाम के व्यक्ति पर आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए हमला कर दिया था. बताया जा रहा है कि गांव धनोरा के रहने वाले धर्मपाल सुबह अपने परिवार के साथ खेत पर अपनी निजी गाड़ी से जानवरों के लिए चारा लेने गए थे.
Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










