
29 नक्सली ढेर, 25 लाख का इनामी कमांडर भी मारा गया... छत्तीसगढ़ में अब तक के सबसे बड़े एनकाउंटर को ऐसे दिया गया अंजाम
AajTak
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) सुंदरराज पी ने कहा कि मुठभेड़ मगलवार दोपहर करीब 2 बजे छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनागुंडा और कोरोनार गांवों के बीच हापाटोला जंगल में हुई, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राज्य पुलिस के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की संयुक्त टीम एक अभियान पर निकली थी.
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के फर्स्ट फेज की वोटिंग से पहले, सुरक्षाकर्मियों ने मंगलवार को कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया. यह राज्य में अब तक की सबसे बड़ी मुठभेड़ है, जिसमें नक्सलियों के कई सीनियर कमांडर ढेर हुए. छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई के अब तक के इतिहास में यह किसी एक मुठभेड़ में नक्सलियों की यह सबसे अधिक मौतें हैं. इस साल अब तक माओवादियों के गढ़ बस्तर रीजन में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 79 नक्सली मारे गए हैं.
राज्य के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि भीषण गोलीबारी में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए और मौके से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए. सुरक्षा बलों ने इस एनकाउंटर में शंकर राव को मारने में सफलता पायी. वह दंडकारण्य डिवीजन में नक्सलियों का सबसे कड़ा और प्रभावशाली कमांडर था. शंकर राव अपने डिवीजन का मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ था और उसके सिर पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था.
पूरा श्रेय हमारे बहादुर सुरक्षा कर्मियों को जाता है: डिप्टी CM
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिनके पास गृह विभाग भी है, उन्होंने इस मुठभेड़ को नक्सलियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक' बताया. उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ी सफलता है और इसका पूरा श्रेय हमारे बहादुर सुरक्षा कर्मियों को जाता है. बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल ऑपरेशन) सुंदरराज पी ने कहा, 'मुठभेड़ मगलवार दोपहर करीब 2 बजे छोटेबेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिनागुंडा और कोरोनार गांवों के बीच हापाटोला जंगल में हुई, जब सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राज्य पुलिस के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) की संयुक्त टीम एक अभियान पर निकली थी'.
उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के नॉर्थ बस्तर डिवीजन के सीनियर कैडरों शंकर, ललिता, राजू और अन्य की मौजूदगी के बारे में इनपुट के आधार पर शुरू किया गया था. वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने कहा, इलाके में गश्त के दौरान सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण गोलीबारी हुई. मौके से 29 माओवादियों के शव और एके-47, एसएलआर, इंसास और .303 राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए. नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान है. जबकि कांकेर निर्वाचन क्षेत्र में 26 अप्रैल को वोटिंग है.मुठभेड़ में घायल तीनों सुरक्षाकर्मी खतरे से बाहर: IG बस्तर

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










