
21 सदस्यों में 15 तो भाजपा के होंगे, इसलिए अडानी मामले में JPC नहीं चाहते हैं शरद पवार
AajTak
एनसीपी चीफ शरद पवार ने एक बार फिर जेपीसी को लेकर अपनी आशंकाएं जाहिर की हैं. हालांकि वह पहले भी कहते रहे हैं कि अडानी मामले में यह सही सॉल्यूशन नहीं है. उनका तर्क है कि 21 लोगों की कमेटी में 15 भाजपा के होंगे और 6 विपक्ष को तो क्या सच सामने आएगा.
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने एक बार फिर जेपीसी को लेकर अपनी राय रखी है. उन्होंने रविवार को फिर से दोहराया कि अडाणी मामले मे जेपीसी जांच की मांग सही फैसला नहीं है. इसे लेकर शरद पवार शुरू से समर्थन में नहीं हैं. उन्होंने अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में जब ऐसी बात कही थी तो इससे विपक्षी एकता को करारा झटका पहुंचा था. असल में 2024 के चुनावी अभियान की शुरुआत से पहले विपक्ष भाजपा को घेरने की जमीन तैयार कर रहा है और इसके लिए सभी विपक्षी दलों को एक अंब्रेला के नीचे आने का आग्रह कर रहा है. ऐसे में शरद पवार का ये बयान विपक्षी एकता की सेहत के लिहाज से ठीक नहीं माना गया था. रविवार को उन्होंने फिर ये बात दोहराई है, साथ ही कहा है कि सभी यही चाहते हैं तो समर्थन भी करूंगा.
अडानी पर कही ये बात शरद पवार ने अडानी मामले में कहा कि, 'JPC सॉल्यूशन नही है. उन्होंने कहा कि 21 लोगों की समिति में 15 लोग भाजपा के होंगे और 6 विपक्ष के और JPC का अध्यक्ष भी उनका होगा. ऐसे में JPC से बेहतर सुप्रीम कोर्ट की कमेटी होगी. लेकिन विपक्ष अगर JPC की मांग कर रहा है तो मैं उनका विरोध भी नहीं करूंगा साथ रहूंगा.'
'कोई तोड़ने का काम करता है तो करे' इसके साथ ही उन्होंने एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के संदर्भ में चल रही अटकलों को लेकर भी अपनी बात रखी है. शरद पवार ने कहा कि 'कोई तोड़ने का काम करता है तो करें, हम हमारी भूमिका जो लेना है लेंगे. दरअसल, एनसीपी में टूट की अटकलें लगातार चल रही हैं. इसे लेकर पहले भी शरद पवार ने पुणे के पुरंदर इलाके में मीडिया से कहा था कि मीडिया के दिमाग में जो भी चर्चा चल रही है, वह हमारे दिमाग में नहीं है. इन सभी चर्चाओं का कोई महत्व नहीं है. मैं एनसीपी के बारे में कह सकता हूं कि हमारे सभी सहयोगी एक ही सोच के हैं. किसी के दिमाग में कोई अन्य विचार नहीं है.
पहले भी जेपीसी पर ऐसा कह चुके हैं शरद पवार 8 अप्रैल 2023 को भी शरद पवार ने जेपीसी को लेकर कहा था कि आखिर क्यों वह इसकी जांच नहीं चाहते हैं. असल में इससे एक दिन पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने हिंडनबर्ग की उस रिपोर्ट पर निशाना साधा था, जिसमें गौतम अडानी को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं. तब शरद पवार ने कहा था कि 'उस शख्स ने पहले भी ऐसे बयान दिए थे और तब भी सदन में कुछ दिन हंगामा हुआ था. लेकिन इस बार जरूरत से ज्यादा तवज्जो इस मुद्दे को दे दी गई है. वैसे भी जो रिपोर्ट आई, उसमें दिए बयान किसने दिए, उसका क्या बैकग्राउंड है. जब वो लोग ऐसे मुद्दे उठाते हैं जिनसे देश में बवाल खड़ा हो, इसका असर तो हमारी अर्थव्यवस्था पर ही पड़ता है. लगता है कि ये सबकुछ किसी को टारगेट करने के लिए किया गया था.' शरद पवार के इस तरह का बयान को 'विपक्षी एकता में दरार' के तौर पर देखा गया था.
सुप्रीम कोर्ट के दूसरे विकल्प पर राजी हैं पवार इस तरह की बातें सामने आने के बाद 8 अप्रैल को एनसीपी चीफ ने अपनी बात फिर से रखी थी. उन्होंने कहा था कि 'मुझे नहीं पता कि हिंडनबर्ग क्या है, एक विदेशी कंपनी इस देश के एक आंतरिक मामले पर स्टैंड ले रही है तो हमें सोचना चाहिए कि एक'हैट कंपनी' को हमें कितना महत्व देना चाहिए. जेपीसी की बात सभी विपक्ष ने कही है यह सच है और हमारी पार्टी भी इसमें शामिल है, यह भी सच है. लेकिन जेपीसी के गठन में 21 लोग होंगे और उनमें से 15 लोग रूलिंग पार्टी के होंगे. विपक्ष के सिर्फ 5 6 लोग ही होंगे तो वह क्या सच्चाई सामने लाएंगे. इसीलिए मेरा कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने कमेटी फॉर्म करने का जो दूसरा विकल्प दिया है, वह ज्यादा ठीक है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









