
2025 Champions Trophy: लाहौर, कराची और रावलपिंडी... क्या है पाकिस्तान का नया प्लान? फंस सकता है भारत वाला पेच
AajTak
2025 Champions Trophy: चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 अगले साल फरवरी में हो सकती है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में होना है. इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) काफी उत्साहित नजर आ रहा है. मगर इससे पहले उसके लिए एक टेंशन काफी बड़ी है. वो भारत से मंजूरी की है.
2025 Champions Trophy: अगले साल होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) काफी उत्साहित नजर आ रहा है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान की ही मेजबानी में खेला जाना है. इसको लेकर पीसीबी ने एक नया प्लान तैयार किया है, जो उसने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) को भी भेज दिया है.
पाकिस्तान ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए 3 वेन्यू का प्लान तैयार किया है. यानी वो टूर्नामेंट के सभी मैच 3 वेन्यू लाहौर, कराची और रावलपिंडी में कराने की योजना बना रहा है. मगर इससे पहले उसके लिए एक टेंशन काफी बड़ी है. वो भारत से मंजूरी की है.
भारत बिगाड़ सकता है पाकिस्तान का खेल
दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कुछ समय पहले ही क्लियर कर दिया है कि वो चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान दौरे पर भारतीय टीम को नहीं भेजेंगे. यदि ऐसा होता है, तो पाकिस्तान का खेल बिगड़ सकता है. यानी उससे चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी छिन सकती है. हालांकि इसकी संभावना कम ही है.
या फिर चैम्पियंस ट्रॉफी को एशिया कप 2023 की तरह हाइब्रिड मॉडल के जैसे कराया जा सकता है. यानी कुछ मैच पाकिस्तान में और कुछ मुकाबले दूसरे देश में. यदि ऐसा होता है तो पीसीबी का यह तीन वेन्यू वाला प्लान चौपट हो जाएगा. साथ ही पूरा टूर्नामेंट भी दूसरे देश में शिफ्ट हो सकता है.
जुलाई में होगी ICC की अगली बैठक

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी क्रिकेट के राजनीतिक तनाव का असर अब इंटरनेशनल क्रिकेट पर दिखने लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC भविष्य के बड़े टूर्नामेंट भारत से बाहर शिफ्ट करने पर विचार कर रहा है. 2029 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2031 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जबकि एशियाई देशों के बीच यात्रा विवाद से शेड्यूलिंग मुश्किल हो गई है.

वो कहते हैं ना, जब आप जीतें, तो उसकी इज्जत करनी चाहिए, 19 नवंबर 2023 को जब ऑस्ट्रेलिया ने जब वनडे वर्ल्ड कप जीता था तो मिचेल मार्श ने अपने पैरों तले ट्रॉफी रख ली थी, लेकिन अब यही चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 में भी क्वालिफाई नहीं कर पाई. जिसे फैन्स कह रहे कि आखिरकार कुदरत के निजाम (बारिश) ने जिम्बाब्वे का साथ दिया और मिचेल मार्श ने जो 3 साल पहले किया था, उसकी भरपाई ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ हो गई.









