
'2000 सालों तक अधर्म को धर्म समझते रहे लोग, इसलिए समाज में असमानता', RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान
AajTak
RSS प्रमुख मोहन भागवत अहमदाबाद में प्रमुखस्वामी महाराज नगर में बोल रहे थे. इस दौरान भागवत ने कहा, सामाजिक असमानता अभी भी है क्योंकि हमने लगभग 2,000 वर्षों से 'अधर्म' को 'धर्म' के रूप में गलत माना है. उन्होंने कहा कि अपने परिवार, धन, रूप या शारीरिक शक्ति के बारे में झूठा गर्व लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि वे दूसरों से श्रेष्ठ हैं.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि समाज में असमानता अब भी कायम है क्योंकि लोगों ने करीब 2,000 साल तक 'अधर्म' (अधार्मिक व्यवहार) को 'धर्म' समझा. भागवत अहमदाबाद में प्रमुखस्वामी महाराज नगर में बोल रहे थे. इसे बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) के प्रमुखस्वामी शताब्दी समारोह के लिए 600 एकड़ में स्थापित किया गया है. प्रमुखस्वामी महाराज का अगस्त 2016 में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.
आरएसएस प्रमुख ने अपने भाषण में कहा, 'सामाजिक असमानता अभी भी है क्योंकि हमने लगभग 2,000 वर्षों से 'अधर्म' को 'धर्म' के रूप में गलत माना है. अन्यथा, धर्म में यह अवधारणा नहीं है कि कौन श्रेष्ठ है और कौन हीन.' भागवत ने कहा कि लोगों को समरसता का उपदेश देने के बजाय इसे प्रमुख स्वामी महाराज की तरह दैनिक जीवन में अपनाने की जरूरत है.
लोगों को है इस बात का झूठा गर्व
उन्होंने कहा कि अपने परिवार, धन, रूप या शारीरिक शक्ति के बारे में झूठा गर्व लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर देता है कि वे दूसरों से श्रेष्ठ हैं. भागवत ने कहा, 'सामाजिक असमानता धर्म का परिणाम नहीं है. हमारे संतों ने भी यह घोषित किया था और यहां तक कि धार्मिक ग्रंथ भी उस अवधारणा का समर्थन नहीं करते हैं. हम सभी को संतों का अनुसरण करने की आवश्यकता है. हमें अपने अहंकार से निपटने की आवश्यकता है क्योंकि यह हमें अपनी आदतों को बदलने से रोकता है और यहीं से संतों की भूमिका सामने आती है.'
'महानसंत थे प्रमुखस्वामी महाराज'
उन्होंने कहा कि प्रमुखस्वामी महाराज एक महान संत थे, जो समाज की भलाई के लिए जीते थे और लोगों को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते थे. महीने भर चलने वाले शताब्दी समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संप्रदाय के प्रमुख महंत स्वामी महाराज ने 14 दिसंबर को की थी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










