
2 साल की इशिता की मेमोरी है गजब की, जुबानी याद हैं 100 से अधिक देशों की राजधानी
AajTak
बांकुड़ा की रहने वाली 2 वर्षीय इशिता माजी का नाम तेज याददाश्त के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. इशिता को 100 से अधिक देशों की राजधानियों के नाम और भारत के सभी राज्यों के नाम रटे हुए हैं. इसके अलावा उन्हें विभिन्न फलों और जानवरों के भी नाम अच्छे से याद हैं.
पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा की रहने वाली 2 साल की बच्ची इशिता माजी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है. दरअसल, इशिता का दिमाग दो साल की उम्र में एक सामान्य बच्चे की तुलना में काफी तेज है. इशिता को 100 से अधिक देशों की राजधानी के नाम और भारत के सभी राज्यों के नाम याद हैं. इसके अलावा, उन्हें विभिन्न फलों और जानवरों के भी नाम अच्छे से याद हैं. साथ ही वह क्वीज खेलने में भी माहिर हैं.
इशिता का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होने के बाद से इलाके में खुशी है. उसके माता पिता ने बताया कि इशिता अभी ठीक से बोल भी नहीं पाती. फिर भी उसे इतनी छोटी सी उम्र में ऐसी-ऐसी चीजों का ज्ञान है जो कि एक छोटे बच्चे को शायद ही पता होती हैं.
बच्ची के पिता हरिशंकर पहले इंजीनियर थे और अब मेजिया थर्मल पॉवर स्टेशन में कार्यरत हैं. इशिता की मां का नाम शंपा है. उसकी एक बड़ी बहन भी है. इशिता के माता-पिता बताते हैं कि वे लोग जब अपनी बड़ी बेटी को पढ़ाते हैं तो इशिता उन्हें बड़े ध्यान से सुनती है. उसका दिमाग काफी तेज है और वह काफी जल्दी चीजों को सीख लेती है.
इशिता के माता-पिता ने बताया, ''हम देख रहे थे कि देश के विभिन्न हिस्सों के बच्चे तरह-तरह के रिकॉर्ड बना रहे हैं. इसलिए हमने भी अपनी बेटी का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए भेज दिया. हमने इसके लिए ऑनलाइन अप्लाई किया. इशिता जब 1 साल 11 महीने की हुई थी तब उसने अपने नाम यह रिकॉर्ड दर्ज करवाया. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स मार्च महीने में ही इशिता को प्रमाण पत्र, पदक और कई अन्य गिफ्ट भेजे.''
(इनपुट: निर्भिक)

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.








