
'18 साल पहले जो हुआ...', ललित मोदी पर भड़के हरभजन सिंह, 'थप्पड़कांड' का वीडियो किया था लीक
AajTak
आईपीएल 2008 के थप्पड़कांड का वीडियो ललित मोदी ने माइकल क्लास के साथ पॉडकास्ट में शेयर किया था. आईपीएल 2008 में मैच नंबर-10 की समाप्ति के बाद हरभजन सिंह ने श्रीसंत को थप्पड़ जड़ दिया था.
दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व कमिश्वर ललित मोदी पर निशाना साधा है. ललित मोदी ने हाल ही में आईपीएल 2008 के 'थप्पड़कांड' का वीडियो सार्वजनिक कर दिया था. यह वही घटना थी, जिसमें हरभजन ने श्रीसंत को थप्पड़ मार दिया था. वो घटना मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच हुए मैच के बाद हुई थी. तब हरभजन मुंबई इंडियंस और श्रीसंत किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे.
उस समय इस विवाद ने क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी थी और हरभजन सिंह को पूरे सीजन से बैन कर दिया गया था. हालांकि तब इस घटना को ब्रॉडकास्टर ने लाइव प्रसारण में नहीं दिखाया था. जब यह घटना हुई, उस दौरान विज्ञापन ब्रेक चल रहा था. जब दोबारा लाइव कवरेज शुरू हुआ तो श्रीसंत रोते हुए दिखाई दिए थे. अब, इतने सालों बाद जब अनदेखा वीडियो ललित मोदी ने जारी किया तो हरभजन आगबूबला हो गए.
हरभजन सिंह ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में कहा, 'जिस तरह वो वीडियो लीक हुआ, वो सरासर गलत है. ऐसा नहीं होना चाहिए था. इसके पीछे उनका (ललित मोदी) कोई स्वार्थ रहा होगा. 18 साल पहले जो हुआ, उसे लोग भूल चुके थे. अब इसे फिर से याद दिलाया जा रहा है.'
हरभजन सिंह ने माना कि यह उनकी गलती थी और वह इस घटना को लेकर शर्मिंदा हैं. उन्होंने कहा, 'जो कुछ हुआ, उसके लिए मुझे पछतावा है. खेल में कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है. इंसान गलतियां करता है, मैंने भी की. मैंने कई बार कहा है कि यह मेरी गलती थी और मुझे अफसोस है. मैंने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि अगर दोबारा कोई गलती करूं तो मुझे माफ कर दें.'
हरभजन सिंह और एस. श्रीसंत दोनों ने इस घटना को पीछे छोड़ दिया है. दोनों आगे चलकर भी भारतीय टीम में एक साथ खेले. दोनों 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे. रिटायरमेंट के बाद भी दोनों ने दोस्ताना रिश्ता बनाए रखा है और लीजेंड्स लीग्स में साथ खेल चुके हैं. पूरे मामले को लेकर श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी ललित मोदी की आलोचना की और कहा कि उन्होंने सिर्फ सस्ती लोकप्रियता के लिए वीडियो जारी करके भावनाओं को चोट पहुंचाई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और सरकार के बीच टकराव बढ़ गया है. खेल मंत्रालय ने चुनाव में गड़बड़ी की जांच के लिए कमेटी बनाई, जिस पर BCB ने 'हस्तक्षेप' का आरोप लगाया. ICC नियमों के चलते बैन का खतरा भी मंडरा रहा है. तमीम इकबाल के आरोपों से विवाद गहराया, जबकि बोर्ड ने जांच समिति खत्म करने की मांग की है.










