
16 से 18 महीने के हैं शावक, मां से बिछड़कर जिंदगी खतरे में पड़ जाएगी...बाघिन कजरी के रेस्क्यू पर उठ रहे सवाल
AajTak
Bandhavgarh Tiger Reserve: कजरी के रेस्क्यू करने के बाद वन्यजीव प्रेमी इस कार्रवाई पर सवाल खड़े करने लगे. 6 वर्ष की कजरी ताला ज़ोन की एकमात्र ब्रीडिंग टाइग्रेस थी और भविष्य में उसका कुनबा और बढ़ता, जो बांधवगढ़ में बाघों की वृद्धि के लिहाज से अच्छा होता. वहीं, कजरी के बच्चे अभी 16 से 18 महीने के हैं. मां से बिछड़ कर उनका जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा.
बांधवगढ़ नेशनल पार्क की स्पॉटी नाम की बाघिन पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय थी. स्पॉटी के 2016 में दिए बच्चों में से एक कजरी ( T100) भी अपनी मां की तरह पर्यटकों एवं वन्यजीव प्रेमियों में लोकप्रिय थी. कजरी (T100) का इलाका बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का ताला ज़ोन था. कजरी अक्सर अपने चार बच्चों के साथ ताला ज़ोन में अठखेलियां करते दिखाई देती थी. इसी वजह से सफ़ारी में आने वाले पर्यटक उसके दीदार को लेकर आश्वस्त रहते थे.
टाइगर रिजर्व के सीमा से कई गांव जुड़े हुए हैं. जिनमें अक्सर मानव वन्यप्राणी संघर्ष की स्थिति बनी रहती है. पार्क की सीमा से सटे मझखेता, दमना और गाटा गांव में पिछले दो तीन महीनों में किसी बाघ द्वारा लगातार पालतू मवेशियों के शिकार किया जा रहा था. यही नहीं, ग्रामीणों पर भी हमला कर बाघ ने उनको मार दिया. बाघ के इन हमलों से ग्रामीण आक्रोशित हो गए. और हमलावर बाघ को हटाने की पार्क प्रबंधन के ऊपर दवाब बनाने लगे.
वन विभाग की प्रारम्भिक जांच में सामने आया कि अपने चार बच्चों को पालने में लगी कजरी बाघिन ही गांव में जाकर पालतू मवेशियों का शिकार कर रही थी और वही ग्रामीणों पर हमला भी किया गया. गांव वालों के बढ़ते दवाब के चलते बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने 28 नवंबर को कजरी को रेस्क्यू कर लिया. देखें Video:-
कजरी के रेस्क्यू करने के बाद वन्यजीव प्रेमी इस कार्रवाई पर सवाल खड़े करने लगे. 6 वर्ष की कजरी ताला ज़ोन की एकमात्र ब्रीडिंग टाइग्रेस थी और भविष्य में उसका कुनबा और बढ़ता जो बांधवगढ़ में बाघों की वृद्धि के लिहाज से अच्छा होता. वहीं, कजरी के बच्चे अभी 16 से 18 महीने के हैं. मां से बिछड़ कर उनका जीवन भी खतरे में पड़ जाएगा.
वहीं, इस मामले में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पीके वर्मा ने aajtak से बातचीत में बताया कि पार्क की सीमा से सटे गांवों में पालतू जानवरों के मारे जाने की घटनाओं के बाद कैमरा ट्रैप लगाकर फ़ोटो मिलान कर सही पहचान करने के बाद ही कजरी (T100) का रेस्क्यू किया गया है. और कजरी के तीनों बच्चे उससे अलग होकर खुद शिकार करने लगे हैं. पार्क प्रबंधन ने पूरी निगरानी और जांच के बाद ही उस बाघ को रेस्क्यू किया है. इसकी वजह से मानव वन्यजीव द्वंद की स्थिति बनी हुई थी.
बता दें कि भारत का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के घनत्व के लिहाज़ से पूरी दुनिया में अव्वल है. मध्यप्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिलने पर सबसे अहम रोल इसी का है. यहां के कोर और बफ़र इलाकों को मिलाकर लगभग 200 से ज्यादा बाघ हैं. बाघों की इसी बढ़ती संख्या और सीमित वन क्षेत्र के चलते टाइगर रिजर्व से सटे गांवों में बाघों का दखल बढ़ता जा रहा है. और यही मानव वन्यजीव संघर्ष की वजह भी है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






