
150 साल पुराना कैमरा, वजन 20KG... सोशल मीडिया पर छाया जयपुर का ये फोटोग्राफर
AajTak
आज के डिजिटल दौर में राजस्थान के जयपुर में एक शख्स लगभग 150 साल पुराने कैमरे से लोगों को फोटो खींचता है. यह कैमरा मूल रूप से जयपुर के महाराजा द्वारा फोटोग्राफर टीकम चंद के दादा, पहाड़ी लाल को उपहार में दिया गया था.
डीएसएलआर, स्मार्टफोन कैमरों और सेल्फी के युग में पुराने कैमरे बहुत कम या फिर म्यूजिम में ही नजर आते हैं. ऐसे में राजस्थान के जयपुर के टीकम चंद का कैमरा जरूर लोगों का ध्यान खींचता है. परिवार की तीसरी पीढ़ी के फोटोग्राफर टीकम चंद पुराने कार्ल जीस जेना बॉक्स कैमरे का उपयोग करके हवा महल के बाहर पर्यटकों की तस्वीरें क्लिक करते हैं. वह इस ऐतिहासिक कैमरे को संरक्षित करने और इसे यूज करने में गर्व महसूस करते हैं. लोग भी शौक से उनसे खूब फोटो क्लिक कराते हैं.
150 साल पहले महाराजा ने तोहफे में दिया था
150 साल से अधिक पुराना यह कैमरा मूल रूप से जयपुर के महाराजा द्वारा टीकम चंद के दादा, पहाड़ी लाल को उपहार में दिया गया था. उस समय, पहाड़ी लाल ने राजा के आधिकारिक फोटोग्राफर के रूप में काम किया था. इस तरह, टीकम चंद जी के परिवार में फोटोग्राफी गहरी पैठ है, जो उन्हें कुशल फोटोग्राफर बनाती है. काफी कठिन है रखरखाव
इंस्टाग्राम यूजर (@maroofculmen) मारूफ उमर ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें टीकम चंद एक बुजुर्ग व्यक्ति की तस्वीर खींचने के लिए जयपुर की सड़क पर अपना बड़ा सा कैमरा लगाते दिख रहे हैं. मारूफ उमर की पोस्ट से साफ है कि कैमरा 150 साल से अधिक पुराना होने के बावजूद, टीकम चंद ने इसे काफी मेनटेन करके रखा है. वीडियो में कैमरे के रखरखाव से जुड़ी चुनौतियां देखी जा सकती हैं.
20 किलो के कैमरे में डार्क रूम से लेकर डेवलपर तक सब
हालांकि अपनी तरह का आखिरी कैमरा होने के कारण, कैमरे को काफी मरम्मत की जरूरत है. यह टीकम चंद जी की अपनी कला के प्रति समर्पण का सच्चा प्रमाण है. उन्हें कैमरे के हर पहलू के बारे में बहुत अच्छी खासी समझ है. इस 20 किलो के कैमरे के अंदर फोटो तैयार करने के लिए डार्क रूम से लेकर फिक्सर, डेवलपर और फिल्म बॉक्स तक है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










