
15 Days Weight Loss Plan: दिवाली तक हो जाएंगे स्लिम और फिट, 15 दिनों में यूं घटाएं 2-4 किलो वेट
AajTak
दिवाली पर अच्छा दिखने के लिए फिट रहना काफी जरूरी है. अब ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आपको कौन से तरीके अपनाने चाहिए, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
दिवाली तक लगभग 15 दिन बचे हैं और अक्सर लोग इस त्योहार पर एथनिक कपड़े पहनना पसंद करते हैं. ऐसे में हर कोई अपने आपको फिट करना चाहेगा ताकि वो त्योहार पर अच्छा दिख सके. 15 दिन में वजन कम करना माना कि एक चैलेंज हो सकता है लेकिन मुश्किल नहीं है. आप अपनी डाइट, खाने की टाइमिंग और फिजिकल एक्टिविटी में बदलाव करके अपना वजन कम कर सकते हैं और अपना गोल अचीव कर सकते हैं. तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बता रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप अपना वजन कम कर सकते हैं.
डाइट में बदलाव
मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, बेकरी आइटम बिल्कुल कम कर दें क्योंकि इन चीजों में शुगर और मैदा होती है और ये वेट लॉस स्पीड को धीमा कर सकते हैं. अपनी डाइट में प्रोटीन वाली चीजें दाल, पनीर, अंडा, दही, सोया, चना को शामिल करें. ये पेट तो भरते ही हैं और साथ ही साथ क्रेविंग भी कम करते हैं. सलाद, हरी सब्ज़ियां, ओट्स, दलिया डाइट में शामिल करें जिससे फाइबर इंटेक बढ़ेगा और कैलोरी भी बढ़ेगी.
खाने की टाइमिंग
खाने की टाइमिंग का भी इस समय ध्यान रखें. सुबह का ब्रेकफास्ट करना ना भूलें और रात का खाना हल्का रखें और शाम 7–8 बजे तक ले लें. सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं. इससे सुबह-सुबह अपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट मिलेगा. दिन में 3–4 छोटे मील्स रखें, बार-बार स्नैकिंग से बचें. अगर चाहें तो इंटरमिटेंट फास्टिंग भी कर सकते हैं.
फिजिकल एक्टिविटी

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












