
100 साल में अनाज की 90% किस्में गायब हो गईं? फूड डायवर्सिटी का खत्म होना कैसे है खतरनाक
AajTak
फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन (FAO) की मानें तो बीती एक सदी में दुनिया से 90% से भी ज्यादा अनाज की किस्में गायब हो चुकीं. अब जो वराइटी बाकी हैं, उसमें से भी 9 प्रजातियां ही सबका पेट भर रही हैं. यहां सवाल ये है कि आखिर इतनी किस्में 100 सालों के भीतर क्यों गायब हो गईं, और क्यों ये बात डराने वाली है.
रूस अपने काला सागर अनाज समझौता से पीछे हट गया है, जिससे दुनिया में अनाज की भारी कमी आ सकती है. ये वो समझौता था, जिसके जरिए यूक्रेन सागर से होते हुए अपना अनाज बाकी जगहों को सप्लाई कर पा रहा था. लड़ाई छिड़ने पर रूस ने साफ किया कि वो आपसी झगड़े में बाकी लोगों का नुकसान नहीं करेगा. वो यूक्रेनी मालवाहक जहाजों को सुरक्षित रास्ता देता रहा.
रूस रोक रहा है समुद्र से अन्न का निर्यात
हाल में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया कि वे अब काला सागर को यूक्रेन के लिए खुला नहीं छोड़ेगें. इससे न तो यूक्रेन अपना गेहूं और मक्का बाहर भेज पाएगा और न ही उसके निर्यात पर निर्भर देशों को ये अनाज आसानी से मिलेगा. माना जा रहा है कि इस एक फैसले से लाखों लोग भुखमरी का शिकार हो सकते हैं. वैसे अनाज की कमी का जिम्मेदार अकेला रूस नहीं, बल्कि इसकी किस्मों का तेजी से गायब होना भी है.
वैसे तो हम जीव-जंतुओं के विलुप्त होने के बारे में सुनते आ रहे हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि पेड़-पौधे, और उसपर भी अनाज विलुप्त हो सकता है! ऐसा हो रहा है और इतनी तेजी से हो रहा कि वो दिन दूर नहीं जब दुनिया में अनाज की इक्का-दुक्का किस्में बाकी रह जाएंगी. इसे एग्रोबायोडायवर्सिटी कहते हैं.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
FAO का कहना है कि 100 सालों के भीतर फसल की 90 फीसदी से ज्यादा किस्में गायब हो गईं. इसमें चावल, तिलहन, दाल और मिलेट्स की भी कई वराइटी शामिल हैं. लेकिन चिंता यहीं खत्म नहीं होती. FAO के मुताबिक, आज जो फसलें हम खा रहे हैं, साल 2050 तक उनमें से भी एक-तिहाई खत्म हो जाएंगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.







