
100 करोड़ ओपनिंग के असली किंग हैं प्रभास, ये 6 फिल्में हैं सबूत, स्पिरिट बॉक्स ऑफिस पर क्या करेगी धमाल?
ABP News
प्रभास साउथ इंडस्ट्री के बड़े स्टार हैं. उनकी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं. बाहुबली के बाद से प्रभास को पैन इंडिया पहचान मिली. वो 100 करोड़ ओपनिंग के बॉक्स ऑफिस किंग हैं.
सुपरस्टार प्रभास ने फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस स्टारडम की परिभाषा ही बदल दी है. उनकी फिल्मों को फैंस बहुत पसंद करते हैं. बाहुबली के दोनों पार्ट ने तो बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. प्रभास जब भी पर्दे पर आते हैं तो फैंस उन्हें देखने के लिए बैचेन रहते हैं और यही कारण है कि प्रभास की फिल्मों को ओपनिंग डे पर ही रिकॉर्ड ब्रेक रिस्पॉन्स मिलता है. उनकी कई फिल्मों ने 100 करोड़ की ओपनिंग की है और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था.
प्रभास की फिल्मों की 100 करोड़ ओपनिंगप्रभास की 6 ऐसी फिल्में हैं जिन्होंने 100 करोड़ नेट ओपनिंग की. इस लिस्ट में बाहुबली 2: द कन्क्लूजन, साहो , आदिपुरुष, सालार: पार्ट 1 सीजफायर', कल्कि 2898 AD और द राजा साब शामिल है. अब उनकी आने वाली फिल्में से भी 100 करोड़ ओपनिंग लगभग तय मानी जा रही है.
स्पिरिट में आएंगे नजरअब प्रभास को फिल्म स्पिरिट में देखा जाएगा. इस फिल्म को निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा बना रहे हैं. संदीप पहले कबीर सिंह, एनिमल जैसी फिल्में बना चुके हैं, ऐसे में जब प्रभास और संदीप साथ आ रहे हैं तो फैंस इसके लिए एक्साइटेड हैं. हिंदी और साउथ बाज़ारों में चर्चा के साथ, उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म 100 करोड़ रुपये की विशाल ओपनिंग करेगी. इस फिल्म से पहला पोस्टर रिवील हो गया है. फिल्म में तृप्ति डिमरी भी नजर आएंगी.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












