
10 नेता-10 बड़े हमले... दो दिन में उठे वो बड़े सवाल, जिन पर आज PM मोदी से जवाब चाहता है विपक्ष
AajTak
संसद के मानसून सत्र में मणिपुर हिंसा को लेकर माहौल में लगातार गरमाहट देखने को मिली है. विपक्ष इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को लेकर अड़ा हुआ है. वो वक्त भी आ गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सदन में मणिपुर के मुद्दे पर सरकार की तरफ से पक्ष रखेंगे. इसके साथ ही वो विपक्ष के आरोपों का भी चुन-चुनकर जवाब और पलटवार भी कर सकते हैं.
मणिपुर समेत अन्य मसलों पर संसद गरम है. विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव (No-Confidence Motion) पर दो दिन की चर्चा के बाद अब बारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के भाषण की है. पीएम मोदी गुरुवार को अविश्वास प्रस्ताव पर हुई चर्चा का संसद में जवाब देंगे. पीएम के संबोधन का हर किसी को इंतजार है. माना जा रहा है कि पीएम आज विपक्षी नेताओं के हर एक आरोप पर चुन-चुनकर जवाब देंगे और करारा हमला बोलेंगे. इससे पहले भी पीएम ने संसद में विपक्षी हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है. आज फिर वही मौका है. मणिपुर के मुद्दे पर पीएम के भाषण की मांग को लेकर विपक्ष सदन का बहिष्कार करता रहा है.
बता दें कि विपक्षी की तरफ से कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने 26 जुलाई को एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वीकार कर लिया था. यानी पहले चर्चा और फिर सरकार को लोकसभा में बहुमत सिद्ध करना है. हालांकि, एनडीए सरकार के पास 331 सांसदों के साथ बहुमत है, जिसमें बीजेपी के पास 303 सांसद हैं. जबकि विपक्षी गुट I.N.D.I.A के पास कुल 144 सदस्य हैं. वहीं, गैर-गठबंधन दलों के सांसदों की संख्या 70 है. स्पष्ट है कि विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरना तय है.
कांग्रेस और BRS लेकर आई अविश्वास प्रस्ताव
बताते चलें कि कोई भी लोकसभा सांसद (जिसके पास 50 सहयोगियों का समर्थन हो) किसी भी समय मंत्रिपरिषद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर सकता है. DMK, TMC, NCP, JDU, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और वाम दलों ने अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन किया है. इसके अलावा, भारत राष्ट्र समिति के सांसद नामा नागेश्वर राव ने भी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है. 20 जुलाई से शुरू हुआ मानसून सत्र 11 अगस्त तक चलेगा.
No Confidence Motion का पूरा प्रोसेस, लोकसभा का नंबरगेम और विपक्षी INDIA गठबंधन की रणनीति, पढ़ें 10 बड़े सवालों के जवाब
पीएम आज 4 बजे देंगे अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










