
नॉर्थ गोवा में रूसी महिला की हत्या से सनसनी, रशियन प्रेमी गिरफ्तार
AajTak
नॉर्थ गोवा के अरंबोल इलाके में एक रूसी युवक ने घरेलू विवाद के बाद अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी. आरोपी ने महिला के हाथ-पैर बांधकर उसे कमरे में बंद करने की कोशिश की और भागने पर गला रेत दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
गोवा के नॉर्थ गोवा जिले के अरंबोल इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक रूसी नागरिक ने घरेलू विवाद के बाद अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी. घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है. आरोपी ने कथित तौर पर महिला का गला धारदार हथियार से रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 37 वर्षीय रूसी नागरिक एलेक्सी लियोनोव के रूप में हुई है, जबकि मृतका का नाम एलेना कास्तानोवा बताया जा रहा है. दोनों अरंबोल इलाके में एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे. गुरुवार रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया.
यह भी पढ़ें: UP: लवर के हाथों पति की हत्या, पत्नी ने ऐसे रची थी खौफनाक साजिश, दोनों गिरफ्तार
पुलिस जांच में सामने आया है कि एलेक्सी ने पहले एलेना के हाथ और पैर बांध दिए और उसे कमरे में बंद करने की कोशिश की. जब एलेना ने खुद को छुड़ाकर वहां से भागने की कोशिश की, तो आरोपी ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के कारण एलेना की मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की जानकारी मकान मालिक उत्तम नाईक को मिली, जिन्होंने तुरंत गोवा पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें: अवैध संबंधों के शक में हैवान बना पति, तीन दिन की पिटाई के बाद पत्नी की हत्या, धौलपुर पुलिस ने खोला राज

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










