
1 दिसंबर से G20 की अध्यक्षता संभालेगा भारत, देश के 100 स्मारक रोशनी से होंगे जगमग
AajTak
दिल्ली में हुमायुं का मकबरा और पुराना किला से लेकर गुजरात में मोढेरा सूर्य मंदिर और ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर से लेकर बिहार में शेर शाह सूरी का मकबरा तक को 100 स्थलों की सूची में शामिल किया गया है. भारत 1 दिसंबर को जी20 की वार्षिक अध्यक्षता ग्रहण करेगा.
भारत 1 दिसंबर 2022 से एक साल की अवधि के लिए भारत G20 की अध्यक्षता करेगा. इस मौके पर देशभर में फैले यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल समेत केंद्र सरकार संरक्षित 100 स्मारकों को सप्ताह भर के लिए रोशनी से जगमग किया जाएगा. इन पर लाइट से G20 के लोगो भी दर्शाया जाएगा. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का कहना है कि उच्च स्तर के गणमान्य व्यक्ति और प्रतिनिधि विभिन्न केंद्रीय संरक्षित स्मारकों का दौरा करेंगे. इस अवसर पर देश के स्मारकों को दुनियाभर के सामने उजागर करने का सुनहरा मौका है.
यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में शामिल साइटों को ध्यान में रखकर एएसआई संरक्षित स्मारकों/स्थलों पर विशेष ब्रांडिंग और प्रचार योजना तैयार की गई है. इस लिहाज से यह निर्णय लिया गया है कि 100 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों को लिस्ट में शामिल किया जाए. जिन्हें एक सप्ताह के लिए जगमग रोशन किया जाएगा.
न्यूज एजेंसी के मुताबिक दिल्ली में हुमायुं का मकबरा और पुराना किला से लेकर गुजरात में मोढेरा सूर्य मंदिर और ओडिशा में कोणार्क सूर्य मंदिर से लेकर बिहार में शेर शाह सूरी का मकबरा तक को 100 स्थलों की सूची में शामिल किया गया है. भारत 1 दिसंबर को जी20 की वार्षिक अध्यक्षता ग्रहण करेगा.
बता दें कि भारत में 55 स्थानों पर 200 से अधिक बैठकें आयोजित की जाएंगी इससे पहले अधिकारियों ने कहा था कि जी20 की पहली बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में उदयपुर में होगी, जब जी20 शेरपा की बैठक होगी.
बुधवार को एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यूनेस्को के तहत सूचीबद्ध एएसआई साइटों सहित 100 एएसआई साइटों को एक सप्ताह के लिए रोशन किया जाएगा. सभी स्मारकों पर जी -20 का लोगो को लाइट से दर्शाया जाएगा. स्मारकों पर अनुमानित लोगो का आकार साइट की प्रकृति और डिजाइन पर निर्भर करेगा.
उन्होंने कहा कि ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी, तीनों यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थलों पर लोगो को साइटों के पास स्थापित एक यूनिपोल पर पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







