
होली के दिन झगड़ा, युवक की मौत और बुलडोज़र कार्रवाई: उत्तम नगर में अब कैसा है माहौल
BBC
दिल्ली के उत्तम नगर इलाक़े में होली के दिन हिंसा और एक युवक की मौत के छह दिन बाद भी तनाव बना हुआ है और इलाक़े में सन्नाटा छाया हुआ है.
दिल्ली के उत्तम नगर इलाक़े में होली के दिन हिंसा और एक युवक की मौत के छह दिन बाद भी तनाव साफ़ महसूस किया जा सकता है. इलाक़े में पुलिस की कड़ी क़िलेबंदी है.
इस हिंसा में 26 साल के तरुण गंभीर तौर पर ज़ख़्मी हो गए थे. बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनका परिवार ग़म और ग़ुस्से में है.
उनकी हत्या के अभियुक्तों में से एक के घर पर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी), पश्चिम ज़ोन ने बुलडोज़र चलाया और कुछ हिस्सा ढहा दिया.
एमसीडी के एक अफ़सर के मुताबिक़, घर के ये हिस्से अतिक्रमण करके बने थे.
बीबीसी हिन्दी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें
दूसरी ओर, इलाक़े के जेजे कॉलोनी बाज़ार में सन्नाटा पसरा है और लोगों को लग रहा है कि इस बार ईद नहीं मन पाएगी.
इस पूरी घटना को कुछ लोग साम्प्रदायिक मान रहे हैं तो कुछ आपसी पुरानी रंजिश.













