
ट्रंप ने किया 300 अरब डॉलर डील का एलान, रिलायंस के साथ साझेदारी के इस सौदे से किसे असल फ़ायदा?
BBC
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ ऑयल रिफ़ाइनरी लगाने का एलान किया है.
ईरान युद्ध की वजह से तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सस में ऑयल रिफ़ाइनरी लगाने का एलान किया है.
ट्रंप के मुताबिक़ अमेरिका फ़र्स्ट रिफ़ाइनिंग की ओर से लगाई जाने वाली इस रिफ़ाइनरी में भारतीय कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज़ सहयोग करेगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने इसे अमेरिकी एनर्जी सेक्टर के लिए ऐतिहासिक कदम बताया है.
ईरान पर इसराइल और अमेरिका के हमलों के बाद अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई थी.
लेकिन ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि 'ईरान युद्ध पूरा' हो चुका है.
इसके बाद कच्चे तेल की कीमत घटकर 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई.
हालाँकि कच्चे तेल की ये कीमत भी 28 फ़रवरी से शुरू हुए युद्ध से पहले की कीमतों से काफ़ी ज़्यादा है. फ़रवरी में इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत 69 डॉलर प्रति बैरल थी.













