
हैरिस ने ट्रंप को कह दिया फासिस्ट, क्या हैं इसके मायने, क्या चुनाव के दौरान लगाए गए आरोपों पर कार्रवाई मुमकिन?
AajTak
उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने पूर्व प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को फासिस्ट कहते हुए आरोप लगा दिया कि उनका दौर तानाशाही वाले फैसलों से भरा हुआ था. राष्ट्रपति पद की रेस से पहले कुछ ही दिन बाकी हैं. ऐसे में दोनों ही एक-दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाते हुए अपनी जमीन मजबूत कर रहे हैं. लेकिन असल में फासिज्म है क्या, और क्यों इसे बेहद गंभीर आरोप माना जा सकता है.
अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति चुनावों के लिए वोटिंग होने वाली है. इसमें मौजूदा उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हैं, जबकि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रिपब्लिकन से मैदान में हैं. प्रेसिडेंशियल डिबेट तो हो चुकी लेकिन आपस में आरोप-प्रत्यारोप अब भी जारी हैं. इसी कड़ी में हैरिस ने ट्रंप को फासिस्ट कह दिया. ये बहुत बड़ा शब्द है. जर्मनी के अडोल्फ हिटलर और इटली के बेनिटो मुसोलिनी को फासिस्ट ही कहा जाता रहा.
लेकिन फासिज्म है क्या, और दुनिया के सबसे कुख्यात तानाशाहों से अपनी तुलना पर क्या ट्रंप कोई कानूनी एक्शन भी ले सकते हैं?
इटली से शुरू हुआ फासिज्म का दौर
यह एक राजनीतिक विचारधारा और शासन प्रणाली है, जो 20वीं सदी की शुरुआत में विकसित हुई. इसमें एक नेता, एक पार्टी और एक देश के लिए पूरी निष्ठा रखने पर जोर दिया जाता है. अगर कोई ऐसा करने से इनकार करे तो उसे दबाने के लिए राजनैतिक और सैन्य ताकत भी आजमाई जाती है.
इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने इसकी शुरुआत की. नेशनल फासिस्ट पार्टी के लीडर के उकसावे पर अक्टूबर 1922 में फासिस्ट मिलिशया तैयार हो गई, जिसने पूरे रोम की सड़कों पर नारे लगाते हुए मार्च किया. जिसने भी विरोध किया, उसे खत्म कर दिया गया. यह विचारधारा आगे चलकर जर्मनी तक पहुंच गई. हिटलर की मिलिशिया भी कुछ इसी तर्ज पर काम करती थी. लेकिन वहां इसे नेशनल सोशलिज्म कहा गया. यहां से फासिज्म स्पेन और दूसरे देशों तक फैलता चला गया.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.

पिछले 25 दिनों से पूरी दुनिया इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और ओमान जैसे देश इस युद्ध में ईरान के खिलाफ शामिल होंगे या नहीं होंगे. लेकिन अब ऐसा लगता है कि इस सवाल का जवाब बहुत जल्द पूरी दुनिया को मिलने वाला है और खाड़ी के ये मुस्लिम देश ईरान के खिलाफ Full Scale War शुरू कर सकते हैं. देखें.

इज़रायल ने एक अली लारिजानी को मारा तो ईरान दूसरा 'लारिजानी' लेकर आ गया. इस बार ईरान ने जिस नेता को नैशनल सिक्योरिटी काउंसिल का सचिव बनाया है, वो पिछले सभी नेताओं में सबसे ज्यादा कट्टर माना जा रहा है. इनका नाम है मोहम्मद बाघेर जोलघदर, जिन्हें ईरान की सिक्योरिटी डीप स्टेट का आदमी माना जाता है. देखें वीडियो.








