
हेड OUT, मैक्सवेल IN... टीम इंडिया रहेगी अनचेंज? गोल्ड कोस्ट में ऐसी होगी प्लेइंग XI
AajTak
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है. सूर्यकुमार यादव की टीम गुरुवार को क्वींसलैंड में चौथा मुकाबला जीतकर बढ़त बनाना चाहेगी. अर्शदीप और सुंदर का प्रदर्शन शानदार रहा है, जबकि संजू सैमसन की वापसी पर संशय बना हुआ है.
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के चौथे मुकाबले में बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. गुरुवार को कैरारा ओवल में खेले जाने वाले इस मुकाबले से पहले सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर है. भारत ने तीसरा टी20 मुकाबला होबार्ट में पांच विकेट से जीतकर शानदार वापसी की थी और अब टीम 2-1 की बढ़त बनाना चाहेगी.
तीसरे मैच में भारत का शानदार प्रदर्शन
तीसरे टी20 में भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बेहतरीन प्रदर्शन किया. अर्शदीप सिंह और वॉशिंगटन सुंदर टीम के स्टार रहे. अर्शदीप ने नई गेंद से तीन विकेट झटके, जबकि सुंदर ने 23 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर भारत को लक्ष्य तक पहुंचाया.
क्या लौटेंगे संजू सैमसन?
चौथे टी20 से पहले सबसे बड़ी चर्चा संजू सैमसन की संभावित वापसी को लेकर है. सिर्फ एक साल पहले तक सैमसन टी20 टीम में पक्के माने जाते थे, जब उन्होंने पांच पारियों में तीन शतक जड़े थे. लेकिन अब शुभमन गिल की वापसी और जीतेश शर्मा के उभरने से उनकी जगह पर संकट गहराता जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'डिविलियर्स प्लीज मेरी मदद करो...', जानें सूर्यकुमार यादव ने क्यों मांगी हेल्प, खास है वजह

आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है. नियमित कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे. अभिषेक शर्मा को वाइस-कप्तान बनाया गया है. हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद किशन को यह जिम्मेदारी दी गई है.

बायकॉट के बाद इंजरी बम... IPL 2026 से पहले ही KKR हुई बेदम, SRK की टीम में अब केवल 3 पेसर्स का ऑप्शन
IPL 2026 से पहले KKR को तेज गेंदबाजी में बड़ा झटका लगा है. मुस्तफिजुर रहमान के रिलीज होने के बाद हर्षित राणा सर्जरी के कारण लगभग बाहर हैं, जबकि मथीशा पथिराना चोट से जूझ रहे हैं. ऐसे में टीम का पेस अटैक कमजोर पड़ गया है और कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने सही कॉम्बिनेशन ढूंढने की बड़ी चुनौती है.

PSL पर मंडराया ईरान-US तनाव का असर, विदेशी खिलाड़ी हटेंगे? पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तोड़ी चुप्पी
PSL (पाकिस्तान सुपर लीग) 11 से पहले विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा और यात्रा को लेकर उठे सवालों पर PCB ने साफ किया कि सभी इंतजाम पूरे हैं. ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के आने में कोई दिक्कत नहीं होगी. मिडिल ईस्ट में तनाव और अफगान बॉर्डर की स्थिति के बावजूद टूर्नामेंट तय समय पर होगा और इसमें पहले से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.










