
हूबहू एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की तरह दिखती है ये महिला, Video Viral
AajTak
इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर Aishwarya Singh का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लुक में नजर आती हैं. Aishwarya Singh ने बताया कि फैन्स के काफी रिक्वेस्ट करने पर उन्होंने खुद को एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लुक में तैयार किया. वीडियो देखकर कई फैन्स हैरान रह गए क्योंकि वह बिल्कुल कियारा की तरह दिखाई देती हैं.
इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह मेकअप के बाद हूबहू एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की तरह दिखाई देती हैं. इस महिला का नाम Aishwarya Singh Dhargotra है और इंस्टाग्राम पर उनके 62 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं. ऐश्वर्या ने बताया कि बहुत सारे फैन्स के रिक्वेस्ट के बाद उन्होंने खुद को एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लुक में दिखाने का फैसला किया. उनके वीडियो को देखकर कई लोगों ने कमेन्ट किया है कि वह बिल्कुल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की तरह नजर आ रही हैं. ऐश्वर्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यूट्यूब पर व्लॉगिंग भी करती हैं.
कई और एक्टर्स के हमशक्ल भी हैं सोशल मीडिया पर
कुछ वक्त पहले एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की तरह दिखने वाली रिजुता घोष देब (Rijuta Ghosh Deb) के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे. रिजुता के फोटो देखने पर कई लोगों के लिए असली दीपिका पादुकोण और उनमें अंतर कर पाना मुश्किल हो जाता है. रिजुता के कई फोटो ऐसे हैं, जिनमें उनका अंदाज हूबहू दीपिका की तरह है.
दीपिका की तरह डिट्टो दिखने वाली रिजुता घोष देब डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर हैं. रिजुता के फोटो देखकर यूजर्स भी हैरान रह जाते हैं. उनके एक फोटो पर एक यूजर ने लिखा, 'दीपिका पादुकोण 2.0', एक अन्य ने लिखा, 'आप तो बिल्कुल दीपिका पादुकोण की तरह दिखती हो'. वहीं एक शख्स ने लिखा कि क्या यह दीपिका पादुकोण की जुड़वां हैं.
एक फोटो में तो वह अपना चेहरा छिपा रही हैं. जिसमें उनका एक्सप्रेशन दीपिका की याद दिला रहा है. वहीं कुछ यूजर ने देखकर लिखा, एकबारगी तो वह उन्हें देखकर दीपिका ही समझ बैठे.
आलिया की डुप्लीकेट के फोटो हुए थे वायरल आलिया भट्ट की तरह दिखने वाली सेलेस्टी बैरागी (Celesti Bairagey) भी एक वक्त में चर्चा में रही हैं. उन्होंने एक वीडियो में कहा था कि वह आलिया को खूब पसंद करती हैं. क्योंकि वह हमेशा मुस्कराती रहती हैं. हालांकि, सेलेस्टी ने यह भी कहा था कि वह अपनी खुद की पहचान बनाना चाहती हैं. सेलेस्टी के इंस्टाग्राम पर 4 लाख के करीब फॉलोअर हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










