
हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता में वसंत वैली स्कूल के छात्रों ने लगाई हैट्रिक, फिर बने विजेता
AajTak
राजधानी दिल्ली के वसंत वैली स्कूल के छात्रों ने हिंदी डिबेट कॉम्पिटिशन में पहला स्थान प्राप्त किया है. वहीं, दूसरे स्थान पर ग्वालियर की सिंधिया स्कूल की टीम रही है. आजतक के एंकर सुधीर चौधरी ने वसंत वैली स्कूल के छात्रों की हिंदी को काबिलेतारीफ बताया है.
लगभग 2 साल के लंबे इंतजार के बाद दिल्ली के वसंत वैली स्कूल में 14वीं हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली ही नहीं बल्कि अलग अलग राज्यों से आए स्कूलों के बच्चों ने भी हिस्सा लिया. इस प्रतियोगिता में हर स्कूल से 3 बच्चे शामिल हुए. इस वाद-विवाद प्रतियोगिता में बिल्ली द्वारा समाज के बीच कोयल की हत्या करने के मुद्दे पर बच्चों ने अपने तर्क रखे, जो काफी सराहनीय थे. इस प्रतियोगिता में वसंत वैली स्कूल ने हर बार की तरह इस बार भी बाजी मारी है. वसंत वैली स्कूल के बच्चों ने ग्वालियर की सिंधिया स्कूल के बच्चों को इस मुद्दे पर जमकर घेरा था.
हर साल होती है ये प्रतियोगिता
हर साल दिल्ली के वंसत वैली स्कूल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है, जिसमें कई स्कूली बच्चे हिस्सा लेते हैं. साल 2022 में वसंत वैली स्कूल के जिन छात्रों ने यह खिताब जीता था वह बच्चे इस साल प्रतियोगिता में जज बने थे.
कई दिन से चल रही है प्रतियोगिता
अगस्त से शुरू हुई इस प्रतियोगिता में कई अलग-अलग मुद्दों पर वाद-विवाद देखने को मिला. बच्चों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में उनके टीचर्स का बहुत बड़ा सहयोग रहता है. उनके टीचर दिन रात उनके साथ मेहनत करते हैं. विनर टीम सेकंड रनर अप टीम ग्वालियर के सिंधिया स्कूल की भी सराहना की गई. इस प्रोग्राम में उन्होंने भी जमकर मुद्दे पर चर्चा की और अपने विचार रखें थे. इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा पुरी ने भी इस वाद-विवाद प्रतियोगिता की सराहना की ओर कहा कि बच्चों ने बहुत ही बेहतर तरीके से मुद्दों पर अपना तर्क रखा है, जिसे देखकर काफी अच्छा लगा.
पत्रकारों ने की वाद-विवाद प्रतियोगिता की सराहना

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










